Live Updates

Breaking News : चीन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर शिवसेना ने कहा- हम सरकार के साथ

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : देश में कोरोना (coronavirus in india) के आंकड़े 51 लाख के पार चले गये हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari ) कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) देने की योजना जारी की है. इधर भारत और चीन की सीमा पर तनाव (India china tension) जारी है. एलएसी (LAC) पर दोनों देशों के सेना आमने सामने हैं. आज संसद के मॉनसून सत्र (Parliament Of India ) का चौथा दिन है. सुशांत सिंह राजपूत केस (sushant singh rajput case ) में जांच जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm narendra modi birthday) का जन्मदिन है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. श्रीनगर में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Srinagar encounter ) जारी है. बिहार चुनाव (bihar election 2020) को लेकर सरगर्मी तेज है. देश और दुनिया की हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

चीन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर शिवसेना के संजय राउत बोले- हम सरकार के साथ

चीन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि हम सरकार के साथ हैं.

हम चीन के साथ शांति से सुलझाना चाहते हैं मसला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन तथा भारत का सीमा प्रश्न अभी तक अनसुलझा है. हम चीन के साथ शांति से मसला सुलझाना चाहते हैं. दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि सीमा पर शांति और स्थिरता को बहाल रखना दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए जरूरी है.

चीन एलएसी के सीमांकन को नहीं मानता : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि चीन एलएसी के सीमांकन को नहीं मानता है.

ईडी ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की

टेरर फंडिंग मामले में ईडी ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है.

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पीएम मोदी इकबाल, ईमान और इंसाफ से भरपूर हर दिल अज़ीज़ शख्सियत हैं. आज भारत और पूरी दुनिया में जो धाक और धमक दिखाई पड़ रही है ये प्रधानमंत्री जी के परिश्रम का परिणाम है. एक ऐसी शख्सियत जो बिना रुके, बिना थके जनता की जिंदगी में खुशहाली के लिए काम कर रही है.

उम्मीद है कि रिया चक्रवर्ती से जुड़े मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से संबंधित खबरों में मीडिया संयम बरतेगा : हाई कोर्ट

हाई कोर्ट ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की उस याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले से उन्हें जोड़ने वाले कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है. कोर्ट ने केंद्र, प्रसार भारती और प्रेस परिषद से अभिनेत्री रकुल की याचिका को अभिवेदन मानते हुए जल्द फैसला लेने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि उसे उम्मीद है कि रिया चक्रवर्ती से जुड़े मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से संबंधित खबरों में मीडिया संयम बरतेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola