Breaking News : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, चार आतंकी ढेर
Breaking News : दुनिया भर में अब तक 24,350,226 लोग कोरोना वायरस (coronavirus) से संक्रमित हो चुके हैं जबकि भारत में यह संख्या 33 लाख के पार चली गई है. इधर विस्तारा आज से इंटरनेशनल फ्लाइट दिल्ली-लंदन के बीच शुरू करेगी. इधर सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput case, cbi ) मामले में सीबीआई जांच जारी है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत (Pranab Mukherjee health ) में अब भी कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (jitanram manjhi) गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) से मुलाकात की. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, चार आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है, अबतक कुल चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 557 नये मामले सामने आए
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौतों के साथ शुक्रवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 1012 हो गयी. वहीं, राज्य में 557 नये संक्रमित सामने आए हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक शिंजो आबे ने जापान के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया.
किम जोंग-उन ने तूफान प्रभावित इलाके का दौरा किया, कम नुकसान होने पर ली राहत की सांस
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने तूफान ‘बाकी’ से प्रभावित पश्चिमी तटीय इलाकों का दौरा किया और भारी नुकसान ना होने को लेकर राहत की सांस ली. उत्तर कोरिया के सरकारी ‘रोडोंग सिनमुन’ अखबार ने अपनी एक खबर में यह जानकारी दी.
नेटफ्लिक्स की ‘बैड बॉय बिलिनियर्स’ की प्री स्क्रीनिंग देखना चाहता था मेहुल चोकसी, खारिज याचिका
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘बेड ब्वॉय बिलियनियर्स’ की पूर्व स्क्रीनिंग के अनुरोध वाली याचिका खारिज की.
सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की, यह मर्डर है
सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि मुझे लगता है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की, यह मर्डर है. सुशांत का परिवार न्याय की मांग कर रहा है. वे सीबीआई जांच से संतुष्ट हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए