Breaking News : 22 नवंबर को ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News LIVE Today: आज छठ महापर्व (Chath Puja 2020) है. आज शाम छठ का पहला अर्घ्य दिया जायेगा. पर हाजीपुर में छठ घाट बनाने के दौरान बवाल हुआ है और दो गुटों के बीच मारपीट हुई है.इसमें कई लोग घायल हो गये हैं. जम्मू कश्मीर के नगरोटा में हुए एनकाउंटर (Nagrota Encounter) के बाद वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 90 लाख के पार हो गये हैं. ओडिसा में आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा. इधर अहमदाबाद में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच आज से नाइट कर्फ्यू लगाया जायेगा. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

22 नवंबर को ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश के विंध्याचल क्षेत्र के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

600 किलोग्राम गांजा बरामद

विशाखापत्तनम में 600 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसके कीमत लगभग 10 लाख रुपये बतायी जा रही है. इस मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है और मामला दर्ज कर लिया गया है.

केरल हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व सीएस एम शिवशंकर

केरल गोल्ड स्मगलिंग केस: केरल के सीएम के पूर्व मुख्य सचिव, एम शिवशंकर ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मांगी गई थी.

भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ की

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे टियरिंग ने प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना की स्थिति पर बहुत अच्छे तरीके से नियंत्रित किया. मुझे यकीन है कि भारत महामारी से बहुत मजबूत निकलेगा. भारत जो टीके विकसित करने में अग्रणी है, वह हम सभी के लिए आशा का स्रोत है.

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की मौत मामले में नौ लोगों पर एफआईआर

जुलाई 2020 कानपुर मुठभेड़ जिसमें 8 पुलिस कर्मियों की जान चली गई थी इस मामले में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके हथियार लाइसेंस हासिल करने के लिए मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के भाई और पत्नी सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. किसी और की आईडी पर सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए भी एफआईआर दर्ज की गई है.

मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना का कांग्रेस ने किया विरोध

दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर 2000 रुपये जुर्माना भरने के नियम का कांग्रेस ने विरोध किया है. कांग्रेस ने मांग की है कि इस जुर्माने को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए. इसके बजाय, लोगों में जागरूकता पैदा की जानी चाहिए. 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाना चाहिए और मास्क वितरित किया जाना चाहिए ताकि लोगों को लगे कि उन्होंने गलती की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola