कोरोना का आतंक : दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूल बंद, जानें आपके राज्य में क्या है गाइडलाइन

BREAKING news schools shut down for all classes : देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर आतंक मचा दिया है. आज आये एक लाख 30 तीस हजार से अधिक संक्रमण के नये मामलों के बाद दिल्ली सरकार ने सभी क्लास के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है.
देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर आतंक मचा दिया है. आज आये एक लाख 30 तीस हजार से अधिक संक्रमण के नये मामलों के बाद दिल्ली सरकार ने सभी क्लास के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यह आदेश सरकारी और निजी दोनों ही स्कूलों पर लागू होंगे. गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और इस बार इसके प्रभाव में कम आयुवर्ग के लोग भी आ रहे हैं.
Due to rising COVID19 cases, all schools (including government, private) in Delhi are being closed for all classes till further orders: Chief Minister Arvind Kejriwal pic.twitter.com/7CyIH10IXi
— ANI (@ANI) April 9, 2021
दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से रिकाॅर्ड मामले दर्ज हो रहे हैं. गुरुवार को सात हजार से अधिक मामले सामने आये थे, आज भी रिकाॅर्ड केस दर्ज हुए हैं. सर गंगाराम और एम्स में वैक्सीन लेने के बाद भी डाॅक्टर कोरोना पाॅजिटिव हो गये हैं.
इधर हिमाचल प्रदेश की सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को 21 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है.
आज सुबह ही ये खबर आयी थी कि आईआईटी रुड़की में 90 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. इससे पहले आईआईटी जोधपुर में भी 70 स्टूडेंट्स और स्टाॅफ मेंबर पाॅजिटिव पाये गये थे.
Also Read: क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन, 1947 में हुई थी दोनों की शादी
कोरोना की आंधी के बाद महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, यूपी, बिहार और झारखंड में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. बोर्ड परीक्षा मई महीने में होने वाली है, लेकिन मामले ऐसे ही बढ़े तो उसपर भी सीबीएसई सहित अन्य राज्यों के बोर्ड को पुनर्विचार करना पड़ सकता है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




