Live Updates

Breaking News : उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दिया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates : कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर बहुमंजिला इमारत में आग लगी है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं टूलकिट मामले में आरोपी निकिता जैकब की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. भारतीय किसान आंदोलन (Farmers Protest) का ममला UK की संसद में भी गूंजा है. लेबर पार्टी ने किया किसानों का समर्थन किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत-बांग्लादेश के बीच बने ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन करेंगे. जेईई मेन 2021 के परीक्षा (JEEMains2021 Result) परिणाम जारी हो गए हैं इन्हें 8 मार्च को आधिकारिक साइट पर जारी किया गया है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दिया

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे अब से कुछ देर पहले राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे.

राज्यपाल से मिलने पहुंचे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

राज्यपाल से मिलने पहुंचे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, दे सकते हैं इस्तीफा

देश में कोरोना के मिसे 15 हजार नये मामले 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,388 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,44,786 हुई. 77 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,930 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,87,462 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,99,394 है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा 

उत्तराखंड में सियासी उठा पटक जारी है. आज तक पर चल रही खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बता दें कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मंगलवार यानी आज विधायक दल की बैठक आयोजित करने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

PM मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्री सेतु का किया उद्धाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच मैत्री सेतु (Maitri Setu) का उद्घाटन किया है.

गैंगस्टर विकास दुबे पर बन रही है फिल्म, कानपुर में नहीं मिली शूटिंग की इजाजत, निर्देशक को मिली धमकी

पेट्रोल-डीज़ल के दामों को लेकर संसद में भारी हंगामा

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई. वहीं पेट्रोल-डीज़ल को लेकर सदन में विपक्ष की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola