Breaking News : मांग पूरी करने की खातिर सरकार ने उद्योगों को ऑक्सीजन आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाया
Breaking News : देश में कोरोना का संक्रमण (Coronavirus in India) लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले तीन दिनों से दो लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. जहां दिल्ली में वीकेंड लाकडाउन (Lockdown) जारी है. वहीं यूपी में भी बीती रात से 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है. इधर बंगाल में चुनाव (bengal chunav 2021) को लेकर सरगर्मी तेज है. चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) को जमानत मिल गई है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
मांग पूरी करने की खातिर सरकार ने उद्योगों को ऑक्सीजन आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाया
केंद्र ने नौ विशिष्ट उद्योगों को छोड़कर औद्योगिक उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति रविवार को प्रतिबंधित कर दी ताकि कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके. यह निर्णय 22 अप्रैल से प्रभावी होगा.
दिल्ली के सीएम केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल कल अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
दिल्ल के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 स्थिति पर कल वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने PM मोदी की लिखी चिट्ठी, कहा- तेज करना होगा टीकाकरण कार्यक्रम
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीकाकरण को तेज करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं देखना होगा कि कितने लोगों को टीका लगाया गया है. बल्कि इस पर ध्यान देना होगा कि कितने प्रतिशत आबादी को टीका लगा है.
झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला
झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, स्कूल, कॉलेज बंद, सभी परीक्षाएं स्थगित, शादी में सिर्फ 50 लोग हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ जंग में जीत हासिल करने के लिए टेस्ट, ट्रैक व ट्रीट पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने वाराणसी में कोविड-19 पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बातचीत की. प्रधानमंत्री ने टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट पर जोर देते हुए कहा कि पहली वेव की तरह ही वायरस से जीतने के लिए यही रणनीति अपनानी होगी. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है.
सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई तुरंत देने की अपील की
सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई तुरंत देने की अपील की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए