Breaking News: उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू 20 जुलाई तक, शादी और अंतिम संस्कार में मात्र 50 लोग हो सकेंगे शामिल
Breaking News Latest Update: कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर सरकार लगातार राज्यों और नागरिकों को चेतावनी जारी कर रही है. सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है. अहमदाबाद और पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जायेगी. श्रद्धालुओं की उपस्थिति पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में शामिल हुए हैं. एलोपैथ पर बाबा रामदेव के बयान के खिलाफ याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इटली ने दूसरी बार यूरो कप पर कब्जा जमाया है. पेनाल्टी शूट आउट में इंग्लैंड को हराया. देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू 20 जुलाई तक
उत्तराखंड सरकार ने कोविडि कर्फ्यू 20 जुलाई तक बढ़ाया है. सरकार की ओर से जारी की गयी गाइडलाइन के मुताबिक, शादियों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोगों को अनुमति होगी.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,603 नए मामले आए सामने, 53 लोगों ने गंवाई जान
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,603 नए मामले सामने आए है. जबकि, इस अवधि में 15,277 रिकवरी और 53 मौतें दर्ज हुई है. जबकि, राज्य में कुल मामले 61,65,402, कुल रिकवरी 59,27,756, मृत्यु 1,26,024 और सक्रिय मामले 1,08,343 दर्ज की गयी है.
कांवड़ यात्रा पर बोले उत्तराखंड के CM धामी, जरूरत पड़ने पर हाई लेवल मीटिंग भी करेंगे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ केवल उत्तराखंड का विषय नहीं है. ये 10-20 लाख लोगों का विषय नहीं है, यात्रा हमारी आस्था और श्रद्धा से जुड़ी है. हमारी पहली प्राथमिकता है कि जान-माल सुरक्षित रहे. हमने अधिकारी स्तर की बैठक की थी, ज़रूरत पड़ेगी तो उच्च स्तरीय बैठक भी करेंगे.
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1386 नए मामले, 61 मौतें
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1386 नए मामले सामने आए है. जबकि, इस दौरान 3204 डिस्चार्ज और 61 मौतें दर्ज की गई है. वहीं, कुल मामले 28,72,684, कुल रिकवरी 28,01,907, मृत्यु 35,896 और सक्रिय मामले 34,858 दर्ज हुई है.
नीट यूजी 2021 की तारीखों का एलान, केंद्रीय शिक्षा मंक्षी धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि नीट (यूजी) 2021 देश भर में 12 सितंबर 2021 को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया कल शाम 5 बजे से एनटीए की वेबसाइट पर शुरू होंगी. जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है. परीक्षा केंद्रों की संख्या भी पिछले साल इस्तेमाल किए गए 3862 केंद्रों से बढ़ाई जाएगी.
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, मंडी-कुल्लू और मंडी-कटौला मार्ग ब्लॉक
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से मंडी से कुल्लू तक का रास्ता ब्लॉक हो गया है. साथ ही मंडी-कटौला मार्ग भी ब्लॉक हुआ है. मंडी जिले के पंडोह इलाके में भूस्खलन की वजह से एनएच-3 बंद कर दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए