ePaper
Live Updates

Breaking News : कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के हॉस्पिटल में एडमिट

Updated at : 15 May 2024 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News : कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के हॉस्पिटल में एडमिट

Breaking News LIVE Today : Bihar Vidhansabha Election 2020 गया रैली में पीएम मोदी ने कहा आज के बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं है. सासाराम चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा यूपीए ने बिहार से निकाला गुस्सा. नवादा में राहुल गांधी कर रहे है साझा रैली, राहुल ने कहा- पीएम मोदी ने किया है सेना का अपमान. RJD नेता तेजस्वी भी हैं साथ. America Election प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप ने कहा अमेरिका में कार्बन उत्सर्जन सबसे कम. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:42 PM. 23 Oct 202:42 PM. 23 Oct

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के हॉस्पिटल में एडमिट

टीम इंडिया के विश्वविजेता कप्तान पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है. उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2:42 PM. 23 Oct 202:42 PM. 23 Oct

17 नवंबर से कर्नाटक में खुल जायेंगे डिग्री और इंजीनियरिंग कॉलेज

कोरोना वायरस संकट के बीच कर्नाटक में 17 नवंबर से डिग्री, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग कॉलेज खुल जायेंगे. उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने यह जानकारी दी.

5:34 PM. 23 Oct 205:34 PM. 23 Oct

राहुल का PM मोदी पर हमला, बिहारियों से झूठ बोलना बंद करें, 2 करोड़ नौकरी का वादा और मिला एक को भी नहीं

बिहार में चुनावी रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहारियों से झूठ मत बोलो, मोदी जी. क्या आपने बिहारियों को नौकरी दी? पिछले चुनाव में पीएम ने 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, एक को भी नौकरी नहीं मिली. सार्वजनिक रूप से, वे कहते हैं कि मैं सेना, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के आगे अपना सिर झुकाता हूं. लेकिन एक बार जब वह घर पहुंचते हैं, तो केवल अंबानी और अदानी को याद करते हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

1:26 PM. 23 Oct 201:26 PM. 23 Oct

राहुल ने पीएम पर साधा निशाना

नवादा में राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर साझा रैली कर रहे हैं, उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने सेना का अपमान किया है.

1:26 PM. 23 Oct 201:26 PM. 23 Oct

बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं है- पीएम मोदी

गया रैली में पीएम मोदी ने कहा कि आज के बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं है.

1:26 PM. 23 Oct 201:26 PM. 23 Oct

पीएम मोदी ने कहा बिहार के विकास की हर योजना को अटकाने और लटकाने वाले ये वो लोग हैं जिन्होंने अपने 15 साल के शासन में लगातार बिहार को लूटा,बिहार का मान-मर्दन किया.

1:26 PM. 23 Oct 201:26 PM. 23 Oct

शिक्षा व्यवस्था में बिहार का गौरवशाली इतिहास

देश की शिक्षा व्यवस्था में बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति से प्रेरणा लेते हुए, अब कोशिश होगी, मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत सभी तकनीकि कोर्सेस को भी मातृभाषा में पढ़ाया जाए- पीएम मोदी (एएनआई)

1:26 PM. 23 Oct 201:26 PM. 23 Oct

10 साल बढ़ाया आरक्षण की अवधि

सासाराम से पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आरक्षण की अवधि 10 साल बढ़ाया जिसमें गरीब सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ दिया.

1:26 PM. 23 Oct 201:26 PM. 23 Oct

पीएम मोदी ने कहा बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

1:26 PM. 23 Oct 201:26 PM. 23 Oct

चुनावी रैली : पीएम मोदी ने की नीतीश कुमार की तारीफ

1:26 PM. 23 Oct 201:26 PM. 23 Oct

चुनावी रैली : पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को याद कर उन्हें दी श्रद्धांजलि

1:26 PM. 23 Oct 201:26 PM. 23 Oct

चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी, यूपीए ने बिहार से निकाला गुस्सा

1:26 PM. 23 Oct 201:26 PM. 23 Oct

बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली हो रही है शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के सासाराम, गया और भागलपुर में रैली करने वाले हैं. अभी उनकी रैली डेहरी में शुरु हो रही है. सुबह इनकी दूसरी सभा गया के गांधी मैदान में और तीसरी सभा भागलपुर में एयरपोर्ट के पास होगी.

10:53 AM. 23 Oct 2010:53 AM. 23 Oct

शिवसेना ने साधा बीजेपी पर निशाना

शिवसेना के संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पहले हमें जाति और धर्म के नाम पर बांटते थे, अब वैक्सीन के नाम पर बांट रहे हैं.

10:53 AM. 23 Oct 2010:53 AM. 23 Oct

कोरोना के 54,366 नए मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 54,366 नए मामले सामने आए है. जिसमें 690 लोगों की मौत हो गई है.

10:53 AM. 23 Oct 2010:53 AM. 23 Oct

गुजरात के सूरत में बीजेपी नेता पीवीएस शर्मा के घर इनकम टैक्स विभाग की रेड. (टीवी रिपोर्ट)

10:53 AM. 23 Oct 2010:53 AM. 23 Oct

215.36 अंकों की बढ़त के साथ शेयर बाजार 40,773.85 पर खुला.

10:53 AM. 23 Oct 2010:53 AM. 23 Oct

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण

प्रदूषण की जद में पूरी तरह दिल्ली आ गयी है. Air Quality Index में आनंद विहार 333, आर के पुरम 391, लोगों ने कहा कि प्रदूषण से विजिबिलिटी कम हो गई है.

10:53 AM. 23 Oct 2010:53 AM. 23 Oct

कोरोना का आंकड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना का आंकड़ा जारी किया है. इसके अनुसार, भारत में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 7.8 जबकि दैनिक आंकड़ा 3.8 फीसदी है.

10:53 AM. 23 Oct 2010:53 AM. 23 Oct

सिटी सेंटर मॉल में लगी आग

नागपाड़ा स्थित सिटी सेंटर मॉल में लगी भयंकर आग, दो दमकलकर्मी घायल, भारी क्षति की आशंका

10:53 AM. 23 Oct 2010:53 AM. 23 Oct

पीएम मोदी करेंगे बिहार में रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के सासाराम, गया और भागलपुर में रैली को संबोधित करेंगे. पहली सभा डेहरी में सुबह 10:30 बजे, दूसरी सभा गया के गांधी मैदान में दोपहर 12:20 बजे और तीसरी सभा भागलपुर में एयरपोर्ट के पास दोपहर 2:40 बजे होगी. इनमें डेहरी और भागलपुर की सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम के साथ रहेंगे.

7:34 AM. 23 Oct 207:34 AM. 23 Oct

राहुल की रैली

Bihar Vidhansabha chunaw में आज राहुल गांधी हिसुआ और कहलगांव में करेंगे चुनावी रैली, RJD नेता तेजस्वी भी उनके साथ होंगे.

7:34 AM. 23 Oct 207:34 AM. 23 Oct

ट्रंप चुनाव के लिए अयोग्य- बिडेन

डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट, जो बिडेन ने कहा- कोरोना से लाकों अमेरिकी लोगों की मौत के बाद ट्रंप चुनाव के लिए अयोग्य.

7:34 AM. 23 Oct 207:34 AM. 23 Oct

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola