Breaking News : शिवसेना में शामिल हुईं पूर्व कांग्रेस नेता और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर
Breaking News LIVE : विज्ञान भवन में आज दोपहर 3 बजे सरकार और किसानों के बीच होगी बैठक. बेंगलुरु में कल से शुरू होगा कोवैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल. अर्जेंटीना में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 मापी गई. जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों के दूसरे फेज के लिए आज होगी वोटिंग. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में बीएसएफ अधिकारी शहीद
पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास (एलओसी) अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को गोलीबारी की, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के तारकुंडी इलाके में सीमा पार से ‘‘बिना किसी उकसावे” के गोलीबारी की गई. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर
पूर्व कांग्रेस नेता और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज शिवसेना में शामिल हो चुकीं हैं.
किसानों के समर्थन में पप्पू यादव पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे हैं.
सलमान खान को अदालत में पेशी से छूट मिली
काला हिरण शिकार केस में अभिनेता सलमान खान को अदालत में पेशी से छूट मिली.
पीएम ने दी शुभकामना
BSF के 56वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने सभी बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को ट्वीट कर दी शुभकामनाएं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए