Live Updates

Breaking News: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को मार गिराया, 2 जवान जख्मी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Today : गुजरात में 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में रातभर चली मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक स्वयंभू कमांडर मार गिराया गया है. राज्यसभा चुनाव के लिए 41 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित कर लिये गए हैं. आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को मार गिराया, 2 जवान जख्मी

श्रीनगर, रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को आज अनंतनाग जिले के रेशीपोरा गांव में संयुक्त अभियान में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मार गिराया. वहीं, एक नागरिक को निकालने के दौरान 2 सैनिक घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. एके राइफल और जंगी सामान बरामद हुआ है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत के लिए कार्ति चिदंबरम ने दिल्ली HC में दायर की याचिका

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत के लिए कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने से जुड़े कथित घोटाले के सिलसिले में दर्ज प्रवर्तन निदेशालय के एक मामले में कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी.

दिल्ली के जैन अस्पताल में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मिलते ही मौके पर पांच दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गई है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में की 7 देशों के दूतों के साथ बैठक

दिल्ली में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में 7 देशों लाओस, रूस, क्यूबा, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्की के दूतों के साथ बैठक की.

पीएम मोदी 10 जून को इन-स्पेस मुख्यालय का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस जून को गुजरात के अहमदाबाद शहर के बोपल इलाके में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इन-स्पेस मुख्यालय के उद्घाटन की घोषणा की.

CORBEVAX वैक्सीन को बूस्टर डोज के रूप में DCGI की मंजूरी मिली

बॉयोलॉजिकल ई की कोर्बेवैक्स को कोरोना की बूस्टर खुराक के रूप में डीसीजीआई ने अनुमति दे दी है. कंपनी बॉयोलॉजिकल ई लिमिटेड ने इसकी घोषणा की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola