Live Updates

Breaking News: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 24 घंटे में सामने आये 1934 मामले

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Today : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क के एक प्रतिबंधात्मक बंदूक कानून को रद्द कर दिया, जो हथियार संबंधी अधिकारों के लिहाज से बड़ी व्यवस्था है. अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले से प्रतिबंधित एनएससीएन-आईएम के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने न्यूयॉर्क के बंदूक कानून को रद्द किया

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क के एक प्रतिबंधात्मक बंदूक कानून को रद्द कर दिया, जो हथियार संबंधी अधिकारों के लिहाज से बड़ी व्यवस्था है. अदालत के न्यायाधीशों का 6-3 से आया फैसला अंतत: अधिक लोगों को न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस तथा बोस्टन समेत अमेरिका के बड़े शहरों तथा अन्य जगहों की सड़कों पर कानूनन हथियार लेकर चलने की अनुमति प्रदान करेगा. अमेरिका की एक चौथाई आबादी उन राज्यों में रहती है, जहां यह व्यवस्था प्रभावी होगी. यह एक दशक से भी अधिक समय में किसी बड़ी अदालत का पहला हथियार संबंधी निर्णय है.

अरुणाचल प्रदेश में एनएससीएन-आईएम के दो उग्रवादी गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले से प्रतिबंधित एनएससीएन-आईएम के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने मंगलवार को रंगकातु चाय बागान इलाके से कोंग्सा गांव के बैतु योंग्जा (51) को पकड़ा. पुलिस अधीक्षक मिहिन गाम्बो ने बताया कि वह एनएससीएन-आईएम की ओर से चाय बागान के प्रबंधक से वसूली करने गया था. उन्होंने बताया कि बुधवार को एनएससीएन-आईएम के एक अन्य कैडर को पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने उसी इलाके से पकड़ा था. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान नमतोक सर्किल के फांगसुम गांव के चकंगम कोंगकांग (30) के रूप में की गयी है और वह वूसली के लिए चाय बागान गया था.

दिल्ली की राजेंद्र नगर विस सीट पर उपचुनाव में 43.75 प्रतिशत मतदान

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को हुए उपचुनाव में 43 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह 2020 के चुनाव में हुए 58.27 प्रतिशत मतदान से काफी कम है. अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंतिम मतदान प्रतिशत संबंधी आंकड़ा 43.75 रहा. उन्होंने कहा कि 24 कोविड संक्रमित लोग भी मतदान करने के लिए आये. राजेंद्र नगर उपचुनाव में कुल 1,64,698 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र थे. इस सीट से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस सीट पर हुए उपचुनाव को मोटे तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है.

राजस्थान में सीमा शुल्क विभाग ने 18 लाख का सोना बरामद किया

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में मीट ग्राइंडर में छिपा कर लाया गया 18 लाख रुपये मूल्य का सोना और दो सूटकेस से करीब छह साढ़े लाख रुपये की सिगरेट बरामद की है. सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त भारत भूषण अटल ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के मस्कट से आये एक यात्री द्वारा मीट ग्राइंडर में छिपाकर लाया गया 346.300 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी शुद्धता 99.50 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि जब्त सोने की बाजार में कीमत करीब 18,05,955 रुपये है. विदेश से आये यात्री के दो सूटकेस से विदेशी ब्रांड की सिगरेट बरामद की गयी, जिसकी कीमत करीब 6.49 लाख रुपये है.

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 24 घंटे में सामने आये 1934 मामले

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोविड19 के 1,934 मामले सामने आये हैं. एक्टिव केस की संख्या 5,755 हो गयी है. पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 8.10 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

भाजपा ने ‘अग्निपथ’ लाकर लाखों युवाओं के सपने को तोड़ा है, बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेना में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर बृहस्पतिवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने इस योजना के जरिये लाखों युवाओं के सपने को तोड़ा है. उन्होंने इस योजना के विरोध में बात करते हुए एक लड़के के भावुक होने का वीडियो ट्विटर पर साझा किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola