Breaking News LIVE: पंजाब चुनाव से पहले पुुलिस महानिदेशक को बदला गया, पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का असर
Breaking News LIVE: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात से एक बार फिर वीकेंड कर्फ्यू जारी है. प्रिकॉशन डोज के लिए स्लॉट बुकिंग आज से शुरू होगी. देश दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ
पंजाब चुनाव से पहले पुुलिस महानिदेशक को बदला गया
पंजाब में चुनाव की घोषणा से ऐन पहले पंजाब के पुलिस महानिदेशक को हटा दिया गया है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की वजह से ही उन्हें हटाया गया है. इस मुद्दे पर हंगामा तय है, क्योंकि मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को इस पर सुनवाई होनी है.
बेंगलुरु के कोनानाकुंटे क्रॉस स्थित गोदाम में आग
बेंगलुरु के कोनानाकुंटे क्रॉस स्थित गोदाम में आग लग गई है. मौके पर दमकल की गाड़िया पहुंच गई हैं.(आजतक न्यूज)
पाबंदियां लगाने की जरुरत नहीं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, प्रदेश में कोरोना पर सरकार की नजर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि, अभी आर्थिक गतिविधियों पर पाबंदियां लगाने की जरुरत नहीं है. ना ही कंटेनमेंट जोन बनाने की दरकार है. उन्होंने कह कि, प्रदेश में कोरोना की स्थिति देखने के बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा.
चुनाव आयोग की आज पीसी
चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. चुनाव आयोग की पीसी आज 3.30 बजे होगी. पीसी में आयोग 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान कर सकता है.
बढ़ सकती है संक्रमितों की संख्या
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि, दिल्ली में आज 20 हजार कोरोना के मामलों के आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटि रेट भी कल की तुलना में 1-2 फीसदी ज्यादा हो सकता है. मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी लगभग 90 फीसदी बेड खाली हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए