ePaper
Live Updates

Breaking News: महाराष्ट्र में कोरोना के 926 नए मामले, 3 मरीजों की हुई मौत

Updated at : 07 Apr 2023 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: महाराष्ट्र में कोरोना के 926 नए मामले, 3 मरीजों की हुई मौत

Breaking News: दक्षिण भारत के एक और राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने दिया है. उन्होंने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,050 नये मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,45,104 हो चुकी है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:20 PM. 7 Apr 2310:20 PM. 7 Apr

हवाला के जरिए हुई ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कल यानी गुरुवार को आठ संदिग्धों के चेन्नई आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में छापे और तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, सोने की छड़ें, मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, ड्रग्स और दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की. इस मामले में एनआईए ने कहा है कि मामले की जांच से पता चला है कि श्रीलंका में ड्रग्स और हथियारों के व्यापार की आय हवाला एजेंटों के माध्यम से भारत में प्राप्त हुई थी, जिसमें चेन्नई का एक शाहिद अली भी शामिल था.

10:20 PM. 7 Apr 2310:20 PM. 7 Apr

महाराष्ट्र में कोरोना के 926 नए मामले

देश भर में कोरोना की एक बार फिर से दस्तक होने लगी है. पूरे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं. प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को कोरोना के 926 नए मामले सामने आये. वहीं कोरोना से 3 मरीजों की मौत हो गई है.

10:20 PM. 7 Apr 2310:20 PM. 7 Apr

कर्नाटक चुनाव में टिकट बंटवारों को लेकर बीजेपी में मंथन

कर्नाटक चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को लेकर प्रदेश के सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने कहा है कि 8 और 9 अप्रैल को हमारी बैठक होगी और जाहिर तौर पर 10 अप्रैल को टिकट बांटे जाएंगे. टिकट चयन की प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है. हमने लगातार 3 दिनों तक बैठकें कीं और पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और लोगों की राय ली. अंतिम सूची पर चर्चा की जाएगी क्योंकि हमने 3 नामों को मंजूरी दे दी है.

10:20 PM. 7 Apr 2310:20 PM. 7 Apr

दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री पार्क जिन भारत पहुंचे

दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री पार्क जिन भारत पहुंच गए हैं. बता दें, भारत-कोरिया गणराज्य इस साल राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी.

10:20 PM. 7 Apr 2310:20 PM. 7 Apr

बीजेपी विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए सीएम बसवराज बोम्मई के राजनीतिक सचिव और बीजेपी विधायक एमपी रेणुकाचार्य के खिलाफ बेंगलुरु में हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

10:20 PM. 7 Apr 2310:20 PM. 7 Apr

कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक

कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल बातचीत की. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी. उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल, 2023 को सभी अस्पताल बुनियादी ढांचे का मॉक ड्रिल करने और 8 और 9 अप्रैल को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने का आग्रह किया.

10:20 PM. 7 Apr 2310:20 PM. 7 Apr

दुकान में लगी आग

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित न्यू टाउन सिटी सेंटर के पास एक दुकान में आग लग गई. मौके पर दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस पहुंच गई है.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

बंगाल में कुर्मी समुदायों के प्रदर्शन से तीसरे दिन 64 ट्रेनें रद्द

पश्चिम बंगाल में विभिन्न कुर्मी समुदायों के तीन दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के परिणामस्वरूप शुक्रवार को खड़गपुर-टाटानगर और आद्रा-चंडिल के महत्वपूर्ण दक्षिण पूर्व रेलवे खंडों में कम से कम 64 एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं. दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर)के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

‘यूपी की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया’, कौशांबी में बोले गृह मंत्री अमित शाह

कौशांबी में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया है. आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कौशाम्बी पहुंचे हैं जहां कौशाम्बी महोत्सव का उद्घाटन किया गया है. इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

CBI कोर्ट ने अतीक अहमद, उमर पर आरोप तय किये

मोहित जायसवाल अपहरण मामले में CBI कोर्ट ने अतीक अहमद और उमर पर आरोप तय कर दिये हैं.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

कोरोना का चक्कर चलता ही रहेगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना का चक्कर चलता ही रहेगा मगर हम 2020 से ही निरंतर उसमें सक्रिय हैं। बिहार में हम लोग अभी भी जांच करा रहे हैं। देश में जितनी जांच हो रही है उसकी एक-चौथाई जांच हम बिहार में शुरू से ही करवा रहे हैं… अब मामले बढ़ने लगे हैं और ज्यादा मामले पटना में बढ़ रहे हैं। मैं तो कहता ही हूं कि सभी को सतर्क रहना चाहिए.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

कोरोना को लेकर मनसुख मंडाविया की बैठक जारी

कोरोना को लेकर मनसुख मंडाविया की बैठक जारी है. इस बैठक में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हुए

पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा का दामन थामने के बाद कहा कि कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं. एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है. आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं…

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

शाहरुख सैफी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कोझिकोड ट्रेन आग मामले में आरोपी शाहरुख सैफी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण रेड्डी आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. रेड्डी के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने कहा था कि जिन लोगों ने पार्टी से सब कुछ हासिल किया और आंध्र प्रदेश कांग्रेस को खत्म कर दिया, वे अब भाजपा का दामन थाम लें.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,050 नये मामले सामने आये

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,050 नये मामले सामने आये हैं. अब देश में सक्रिय मामले 28,303 हो गये हैं.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

बिहार के नौगछिया में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला

बिहार के नौगछिया के दिमाहा गांव में बीती रात एक आरोपी के आवास पर छापेमारी के दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी की पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट की.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

‘भारत की तरक्की के लिए पढ़ा-लिखा PM जरूरी’, मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखी

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने कहा है कि भारत की तरक्की के लिए पढ़ा-लिखा PM जरूरी है.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

सांसद बंदी संजय कुमार करीमनगर जेल से रिहा

SSC पेपर लीक मामले में जमानत मिलने के बाद तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार करीमनगर जेल से रिहा हो गये हैं.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

झारखंड के विधायकों ने राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के विधायकों ने राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ था.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों के हमलों में कम से कम 50 लोगों मौत

उत्तरी-मध्य नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने दो हमलों में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ओटुक्पो की स्थानीय सरकार के प्रमुख रुबेन बाको ने बताया कि बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बुधवार को बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी. एक दिन पहले इसी जगह पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

कोविड-19 पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी

स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीन पवार ने कहा कि केंद्र ने कोविड-19 पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नियमित रूप से दिशा-निर्देश जारी किये हैं. पीएम मोदी ने इस पर सभी राज्यों के साथ समीक्षा की है. आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंडाविया राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

अमित शाह का आजमगढ़ दौरा आज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आजमगढ़ दौरा आज है. वे करीब 46 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

एक घर में लगी भीषण आग में 4 लोगों की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले के तुनी पुल के पास कल शाम एक घर में लगी भीषण आग में 4 लोगों की मौत हो गयी. दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी दी गयी.

2:14 PM. 7 Apr 232:14 PM. 7 Apr

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार

झारखंड के शिक्षा मंत्री की अंत्येष्टि आज शाम 04:30 बजे बोकारो के भण्डारीदह में किया जायेगा. दिवंगत माननीय मंत्री की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है. अतः अनुरोध है कि दिवंगत माननीय मंत्री जगरनाथ महतो की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करने की कृपा की जाय. यह जानकारी संयुक्त सचिव अखलेश कुमार सिन्हा ने दी है.

7:00 AM. 7 Apr 237:00 AM. 7 Apr

राष्ट्रीय सेवा संगम की शुरुआत जयपुर में

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज से राष्ट्रीय सेवा संगम की शुरुआत होने जा रही है. इसका शुभारंभ संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे.

7:00 AM. 7 Apr 237:00 AM. 7 Apr

कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक आज

देश में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बढ़ते केसों पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समीक्षा बैठक करने वाले हैं. दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 606 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 16.98 प्रतिशत रही. यह पिछले साल अगस्त के बाद एक दिन में सामने आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola