Breaking News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बिजली परियोजना स्थल पर भूस्खलन से एक की मौत, 5 लोग फंसे
Breaking News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा अभियान के 52वें दिन की शुरुआत तेलंगाना के धर्मपुर से की. इसमें उनके साथ पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. साथ ही कई प्रशंसक भी उनके इस अभियान में साथ में पैदल यात्रा कर रहे है.
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बिजली परियोजना स्थल पर भूस्खलन से एक की मौत, 5 लोग फंसे
जम्मृ-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को एक बिजली परियोजना स्थल के पास संपर्क मार्ग के निर्माण के दौरान भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि, पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि रतले क्षेत्र में हुई इस घटना में 5 लोग घायल हो गए. किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मजदूर रतले बिजली परियोजना स्थल के पास संपर्क मार्ग के निर्माण का काम कर रहे थे और एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, तभी एक बड़ा पत्थर लुढ़क गया, जिससे मजदूर फंस गए. (इनपुट:भाषा)
पीएम मोदी 1 नवंबर को मानगढ़ धाम का करेंगे दौरा, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
पीएम नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम आदिवासी नायकों और शहीदों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित हो रहे सार्वजनिक कार्यक्रम मानगढ़ धाम की गौरव गाथा में शामिल होंगे. पीएम कार्यक्रम में भील स्वतंत्रता सेनानी श्री गोविंद गुरु को श्रद्धांजलि देंगे और भील आदिवासियों तथा क्षेत्र के अन्य आदिवासी समुदाय के लोगों की जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव पर बोले जेपी नड्डा, बीजेपी को मिलेगा सबका समर्थन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सबका समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पक्ष में वातावरण देखने को मिल रहा है. विकास हमारा मुद्दा है. कुछ दिनों में विजन डॉक्यूमेंट आएगा, जिसमें सभी चीजें सबके सामने होंगी.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला के मॉल रोड का किया दौरा किया
हिमाचल प्रदेश पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला के मॉल रोड का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते नए प्रतिबंध लागू, अब निर्माण कार्यों पर भी लगी रोक
राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर दिल्ली-एनसीआर में आवश्यक परियोजनाओं को छोड़ कर निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ गतिवधियों पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल की सरकार ने यह फैसला लिया है.
पीएम मोदी ने की कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से बात की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, दिवाली की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कतर में एक सफल फीफा विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए