Live Updates

Breaking News: पश्चिम जयंतिया पहाड़ियों में हुई गोलीबारी में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देगी असम सरकार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates: सोनाली फोगाट मर्डर केस में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. डीके बूरा (इंस्पेक्टर जनरल, BSF जम्मू फ्रंटियर) ने कहा कि पाकिस्तात की ओर से रात में घुसपैठ करने की दो घटना हुई है. श्रद्धा हत्याकांड मामलें में दिल्ली हाई कोर्ट ने जांच को पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

पश्चिम जयंतिया पहाड़ियों में हुई गोलीबारी में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देगी असम सरकार

असम सरकार ने पश्चिम जयंतिया पहाड़ियों में गोलीबारी की घटना से संबंधित 6 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का फैसला किया है.

मेघालय में असम में मालवाहक और वाहनों पर अस्थायी रोक

कछार, असम : एहतियात के तौर पर असम और अन्य राज्यों के माल वाहक या यात्री वाहक जैसे वाहनों को मेघालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया है. एसपी नुमल महट्टा ने कहा कि मेघालय नंबर प्लेट वाले वाहनों को अनुमति दी जा रही है. यह केवल अस्थायी है.

जम्मू-कश्मीर में एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आतंकवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले से दो आतंकवादियों और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक महिला है. पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद उनके आकाओं ने आम लोगों पर हमले करने का निर्देश दिया था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर में लश्कर के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके बांदीपोरा दो सक्रिय आतंकवादियों और उनके दो महत्वपूर्ण सहयोगियों को गिरफ्तार करके किया है, जिनमें से एक महिला है.

पीओके को वापस लाने के लिए भारतीय सेना तैयार, सरकार के आदेश का इंतजार

पीओजेके वापस लेने के रक्षा मंत्री के बयान पर उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि जहां तक भारतीय सेना का संबंध है, वह भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी. जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे.

श्रद्धा मर्डर केस मामले में आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट शुरू

श्रद्धा मर्डर केस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस को दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को ही इसके लिए अनुमति दी है.

फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हरा दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola