Breaking News LIVE: कोविड-19 की कुल 115.73 करोड़ खुराक दी गई

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: रेलवे जल्दी ही शुरू करेगा ट्रेनों में पके हुए भोजन की सप्लाई. कांग्रेस कल देश भर में मनायेगी ‘किसान विजय दिवस’. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

कोविड-19 की कुल 115.73 करोड़ खुराक दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 टीके की शुक्रवार तक 115.73 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे तक 46 लाख से अधिक खुराक दी गयी है.

राजस्थान के तीन मंत्रियों ने की इस्तीफे की पेशकश

राजस्थान के तीन मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है. इन मंत्रियों के नाम हैं- रघु शर्मा, हरीश चौधरी और गोविंद सिंह .

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 30 नये मामले सामने आये

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 30 नये मामले सामने आये, कुल 67 लोग स्वस्थ हुए.

रेलवे जल्दी ही शुरू करेगा ट्रेनों में पके हुए भोजन की सप्लाई

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. जल्दी ही ट्रेनों में पके हुए भोजन की सप्लाई शुरू करने वाला है. कोरोना काल में रेलगाड़ियों में भोजन की सप्लाई बंद कर दी गयी है.

कांग्रेस कल देश भर में मनायेगी ‘किसान विजय दिवस’

पीएम मोदी द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिये जाने के बाद कांग्रेस ने कल देश भर में ‘किसान विजय दिवस’ मनाने की घोषणा की है.

प्रथम को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार दिये जाने की घोषणा

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में काम करने वाली समाजसेवी संस्था ‘प्रथम’ को साल 2021 के ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है. इंदिरा गांधी स्मारक न्यास ने इस बात की घोषणा की.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola