Breaking News: छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या 65 हुई
Breaking News Live: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत राजस्थान के दौसा के मीणा उच्च न्यायालय से की. पश्चिम बंगाल स्थित कोलकाता में भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा प्रस्तुत सैन्य टैटू ने 1971 युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के 51 साल पूरे होने का जश्न मनाया.
अमित शाह ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में हैं. उन्होंने आज कोलकाता में भाजपा के राज्य कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की.
जिसने देश की आजादी की लड़ाई में एक बूंद खून नहीं निकाला वे आज राष्ट्र भक्त बन गये, बोले अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये लोग कांग्रेस और राहुल गांधी को फौज की खिलाफत करने वाला बनाना चाहते हैं लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे. जिसने देश की आजादी की लड़ाई में एक बूंद खून नहीं निकाला वे आज राष्ट्र भक्त बन गये हैं. उस परिवार ने देश की रक्षा कि 2 प्रधानमंत्रियों की शहादत दी है.
रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने आर्थिक स्थिति की समीक्षा की
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को मौजूदा आर्थिक स्थिति और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से पैदा हुई चुनौतियों की समीक्षा की. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 599वीं बैठक गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में कोलकाता में हुई.
केरल के सबरीमाला के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पलटी, बच्ची की मौत, कई घायल
केरल के सबरीमाला में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस शुक्रवार को पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की
धानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ऊर्जा, व्यापार और निवेश, रक्षा सहयोग के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की: अधिकारियों ने बताया. अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में, प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के साथ बातचीत के दौरान अपनी इस बात को दोहराया कि वार्ता और कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को जी-20 की भारत की मौजूदा अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला.
लेखक के बारे में
By Piyush Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए