Breaking News: शिमला में सीएम जयराम ठाकुर से मिले सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के नेता

Updated:
विज्ञापन

2023 में पंजाब में G20 की 2 बैठकें होंगी. पहली बैठक अमृतसर में 15-17 मार्च तक शिक्षा पर होगी और दूसरी बैठक जून में होगी. हमने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि पंजाब G20 बैठकों के लिए एक सफल मेजबान साबित होगा.

विज्ञापन

शिमला में सीएम जयराम ठाकुर से मिले सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के नेता

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और अन्य कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की.

मेघालय सरकार ने टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले पर किया मानहानि का मुकदमा

मेघालय सरकार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता साकेत गोखले के खिलाफ राज्य के स्वामित्व वाली एक पर्यटन कंपनी पर 630 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का जानबूझकर, अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण दावा करने के लिए आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए उत्तराखंड में कमेटी का गठन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सरकारों को कहा है कि समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए. हम इसमें आगे बढ़ गए है, कमेटी बना दी गई है और काम काफी आगे बढ़ गया है. कुछ ही महीनों में ड्राफ्ट बना कर हम इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगला सीएम – सूत्र

कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है. उनके नाम की घोषणा आज शाम तक अन्य नेताओं से चर्चा के बाद की जाएगी: सूत्र

महाराष्ट्र-कर्नाटक की जनता को रखना होगा धैर्य, सीमा विवाद कोर्ट में लंबित – सीटी रवि

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि यह मामला कोर्ट में है. यह बहुत पुराना मसला है. दोनों राज्यों की जनता को धैर्य रखना होगा. राज्यों के बीच बहुत गहरा संबंध है. हमें कोर्ट के फैसले का पालन करना चाहिए.

आंध्र प्रदेश के केवीबी पुरम मंडल में भार बारिश, कई निदयों का बढ़ा जलस्तर

आंध्र प्रदेश के केवीबी पुरम मंडल के कई क्षेत्रों जैसे कोवानूर, थिम्मासमुद्रम, राजुला कंडिगा में भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola