Breaking News: मध्य प्रदेश के दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन की मौत, 25 घायल

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: कांग्रेस पार्टी के अभियान भारत जोड़ो यात्रा के 61वें दिन की शुरूआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलंगाना के कामारेड्डी से की. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 937 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,61,516 हो गई, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5,30,509 हो गई है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन की मौत, 25 घायल

मध्य प्रदेश : दतिया जिले के सेवरा में भिंड जिले से तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल पर पलट जाने से 3 की मौत हो गई है, जबकि 25 व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं. दतिया के एसपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है. प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जो अब भी जारी है.

महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर अफसरों का किया गया तबादला

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने सोमवार को सरकारी विभागों में बड़े स्तर पर तबादला किया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे सरकार ने करीब 118 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इसमें एसपी, डीएसपी समेत पुलिस के बड़े अधिकारी शामिल हैं.

बहादुरगढ़ के केमिकल फैक्ट्री में आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित गणपति औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों को भेज दिया गया है.

गुड़गांव में स्टंट करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

हरियाणा के गुड़गांव में स्टंट करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए. गुड़गांव के एसीपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि कार के साथ स्टंट करते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि हमने पाया कि वे सभी शराब के नशे में धुत थे. इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर दो कार जब्त की गई है. आगे की जांच जारी है.

राजस्थान के कोटा में महिला ने किशोर बेटी का तौलिये से गला घोंटा, गिरफ्तार

राजस्थान के कोटा में 38 वर्षीय महिला को घर में अपनी नाबालिग बेटी का तौलिये से गला घोंटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, महिला ने शनिवार को अपनी 13 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि महिला को रविवार को एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. आरोपी महिला रेखा कंवर हाडा बारां जिले के अंता कस्बे की शिव कॉलोनी की रहने वाली है और उसकी शादी ऑटो चालक से हुई है. अंता पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) रामलक्ष्मण ने कहा कि हाडा का कथित तौर पर मानसिक विकार का इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह उसने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी संजना की एक तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी.

महाराष्ट्र में एनसीपी कार्यकर्ताओं का मंत्री अब्दुल सत्तार के घर पर तोड़फोड़

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंत्री अब्दुल सत्तार के घर पर तोड़फोड़ की है. एनसीपी कार्यकर्ताओं ने सुप्रिया सूले से जुड़े एक बयान के बाद इस घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola