Breaking News: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा की रिहाई पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Breaking News,Today Breaking News in Hindi, Unlock 5.0, Coronavirus in india: देश में एकतरफ जहां कोरोना के मामले रोज बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना को मात देने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. भारत में अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग कोविड की चपेट से बाहर आ चुके हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 11 दिन में 10 लाख लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं. इधर, देश में कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. आज आईपीएल में कोहली की टीम रोहित शर्मा की टीम से भिड़ेगी. देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ..
महबूबा मुफ्ती की रिहाई पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा की रिहाई पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
NIA की तीन अतिरिक्त शाखाएं रांची, इंफाल और चेन्नई में बनेंगी
गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तीन अतिरिक्त शाखाएं इम्फाल, चेन्नई और रांची में बनाने को मंजूरी दी.
सुशांत सिंह मामले में सीबीआई ने कहा-हर पहलू की हो रही है जांच
सुशांत सिंह मामले में सीबीआई ने कहा-हर पहलू की हो रही है जांच
मथुरा कोर्ट ने स्वीकार की श्री कृष्ण विराजमान की अर्जी
भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है. इसको लेकर दाखिल याचिका पर 30 सितंबर को सुनवाई होगी. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास से शाही मस्जिद को हटाने की मांग के मामले में सुनवाई के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन छाया शर्मा ने 30 सितंबर की तिथि तिथि की है.
UPSC प्रारंभिक परीक्षा पर अब 30 सितंबर को सुनवाई
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने वाली मांग पर सुनवाई बुधवार तक लिए टल गई है. बता दें कि यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर को होनी है. कोरोना काल में इसे टालने के लिए अर्जी लगाई गई थी. अब अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी. यूपीएससी की तरफ से वकील नरेश कौशिक पेश हुए थे. उन्हों कहा कि परीक्षा की तारीख को और नहीं टाला जा सकता. वकील नरेश कौशिक ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि परीक्षा टालने से पूरी प्रक्रिया प्रभावित होगी. अब कोर्ट ने वकील कौशिक से हलफनामा दाखिल करने को कहा है. इसके लिए मंगलवार तक का वक्त दिया गया है.
नवंबर तक ईएमआई न चुकाने पर खाता एनपीए घोषित नहीं
लोन मोरेटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई अब 5 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है. केंद्र सरकार ने आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट और समय मांगा है. सरकार ने कोर्ट में कहा कि वह आरबीआई के साथ मिलकर जल्द ही इसका समाधान निकालेगी. इससे पहले 10 सितंबर की सुनवाई को भी टाला जा चुका है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए