Breaking News: बैसाखी मनाने के लिए दो हजार से ज्यादा सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान पहुंचे

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 45 लोगों की मौत. रूस यूक्रेन में युद्ध जारी है. हैदराबाद की स्पेशल कोर्ट एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के हेट स्पीच मामले में बुधवार (13 अप्रैल 2022) तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी. श्रीलंका और नेपाल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. ताजा अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

बैसाखी मनाने सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान पहुंचे

बैसाखी पर्व में भाग लेने के लिए दो हजार से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालु मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचे. विभाजन के बाद भारत जाने वाले हिंदुओं और सिखों की धार्मिक संपत्ति का प्रबंधन करने वाले ‘एवेक्युई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) तथा पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकारियों ने वाघा सीमा पर सिख श्रद्धालुओं का स्वागत किया.

अमेरिका के ब्रूकलिन सबवे स्टेशन में गोलीबारी

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ब्रूकलिन सबवे स्टेशन में कई गोलियां चली हैं. इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. न्यूयॉर्क सिटी के फायर डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी है.

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 45 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ की वजह से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है.

मोदी कैबिनेट की बैठक कल, होंगे कई अहम फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक कल (बुधवार 13 अप्रैल 2022) को होगी. बैठक में कई अहम फैसले होने की उम्मीद है.

नीरव मोदी का करीबी मिस्र के कैरो से गिरफ्तार

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर परब को मिस्र के कैरो से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे कोर्ट ने 26 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है.

टैंक विध्वंसक ‘हेलिना’ मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि टैंक विध्वंसक ‘हेलिना’ मिसाइल का मंगलवार को हेलीकॉप्टर के जरिये दूसरा सफल परीक्षण किया गया. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘हेलिना’ का पहला सफल परीक्षण सोमवार को किया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola