Live Updates

Breaking News: तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल में COVAXIN 81 प्रतिशत सफल

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा की आज अहम बैठक होगी. दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आज फैसला आ सकता है. उत्तर प्रदेश में पंचायत राज विभाग आज आरक्षण सूची जारी कर सकता है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर कोलकाता में आज रोड शो करेंगे. गुजरात विधानसभा में आज मोबाइल ऐप के जरिये बजट पेश किया जाना है. जम्मू और कश्मीर समेत पांच राज्यों के लिए गठित परिसीमन आयोग का कार्यकाल बढ़ाने की अधिसूचना आज जारी हो सकती है. चीन की विस्तारवादी नीति को जवाब देने के लिए भारतीय सेना आज से लद्दाख से उत्तराखंड तक 80-90 दिनों का स्कीइंग अभियान शुरू कर रही है. महाकुंभ 2021 में आज निरंजनी अखाड़े की पेशवाई निकलेगी. पश्‍चिमी विक्षोभ के कारण आज जम्‍मू और कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी अधिकांश हिस्‍सों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है. भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार गौतम नवलक्खा की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. पंजाब की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश वापस भेजने की यूपी सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. स्वदेशी तेजस विमान आज श्रीलंका में आयोजित एयर शो में करतब दिखायेंगे. सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी नहीं की है.

विज्ञापन

तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल में COVAXIN 81 प्रतिशत सफल

तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रॉयल में COVAXIN 81 प्रतिशत सफल

पुणे के गोदाम में लगी आग, छह दमकल पहुंचे

पुणे के गोदाम में लगी आग, छह दमकल पहुंचे

जम्मू और कश्मीर के बनिहाल में भू-स्खलन, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

जम्मू और कश्मीर सरकार के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि बनिहाल में भू-स्खलन के कारण आज सुबह तीन बजे से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है. एक तेल टैंकर अटक गया है, बचाव कार्य जारी है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ली कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक

दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आरआर अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक ली.

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू की संपत्तियों पर आयकर विभाग की छापेमारी

आयकर विभाग के मुताबिक, मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू की संपत्तियों पर आयकर के छापेमारी की जा रही है.

राहुल गांधी के इमर्जेंसी वाले बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बोले- …तब उनको माफी मांगनी पड़ेगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देश में इमर्जेंसी लगानेवाले बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ”राहुल गांधी जो आज कह रहे हैं, उनको कई वर्षों बाद लगेगा कि वे गलती कर रहे थे, तब फिर उनको माफी मांगनी पड़ेगी. प्रधानमंत्री के बारे में वे जैसी बेहुदी टिप्पणियां कर देते हैं. पता नहीं कब ट्यूबलाइट जलती है, कब उनको पता चलता है कि गलत था.”

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola