Live Updates

Breaking Live: किसान महापंचायत से गुरनाम सिंह चंदूनी की चेतावनी- हमारे धैर्य की परीक्षा न ले सरकार

Updated:
विज्ञापन

Breaking Live: जम्मू और कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठेभड़, लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक को जवानों ने घेरा. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज. आईएस ने ली अफगानिस्तान की कंधार मस्जिद हमले की जिम्मेदारी. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

किसान महापंचायत से गुरनाम सिंह चंदूनी की चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन (हरियाणा) के प्रमुख गुरनाम सिंह चंदूनी ने रोहतक में आयोजित किसान महापंचायत के मंच से शनिवार को सरकार को चेतावनी दी. कहा कि सहने की एक सीमा होती है. सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा न ले. हम अपने भाईयों-बहनों से कहना चाहते हैं कि हमें हिंसा नहीं करनी है. सरकार के पास अब भी मौका है कि वह इस मुद्दे का समाधान करे.

कर्नाटक में कोरोना के 264 नये केस मिले, 6 की मौत

कर्नाटक में 264 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गयी. 24 घंटे के दौरान 421 लोगों ने कोरोना को मात दी. राज्य में अब तक 37,937 की कोविड19 से मौत हुई है. 9,508 कोरोना संक्रमित लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

जम्मू-कश्मीर में गोलगप्पा बेचने वाले बिहार के युवक की हत्या

जम्मू-कश्मीर के इदगाह इलाके में शनिवार की शाम को बिहार के बांका जिला निवासी एक गोलगप्पा विक्रेता को आतंकवादियों ने गोली मार दी. अरविंद की मौत हो गयी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है.

श्रीनगर के ईदगाह एरिया में आतंकवादियों ने वेंडर को मार डाला

श्रीनगर के ईदगाह एरिया में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को मार गिराया. उसका नाम अरविंद कुमार बताया गया है. आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा है कि मृतक प्रवासी वेंडर था.

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के ईदगाह इलाके में फायरिंग

जम्मू-कश्मीर के ओल्ड श्रीनगर सिटी स्थित ईदगाह क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई है. एएनआई ने यह रिपोर्ट दी है.

सिंघु बॉर्डर बर्बरता मामले में अमृतसर से एक और आरोपित गिरफ्तार

सिंघु बॉर्डर पर हुई बर्बरता के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. इसका नाम नारायण सिंह बताया गया है. नारायण को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पंजाब के रख देवीदास पुरा स्थित अमरकोट गांव से गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola