Live Updates

Breaking News : कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का कार्डियक अरेस्ट से निधन

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : दुनियाभर में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर दो करोड़ हो गई है. संक्रमण के कुल मामलों से आधे से ज्यादा सिर्फ अमेरिका, भारत और ब्राजील से हैं. इधर बेंगलुरू के पुलाकेशी नगर में मंगलवार रात भीड़ ने थाने और और कांग्रेस विधायक के आवास में तोड़फोड़ की. यह घटना विधायक के एक कथित संबंधी द्वारा सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक मुद्दे से जुड़े एक पोस्ट साझा किये जाने के बाद हुई. देश और दुनिया से जुडी हर अपडेट के लीए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का कार्डियक अरेस्ट से निधन

कांग्रेस नेता और प्रवक्ता राजीव त्यागी का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब होने के बाद गंभीर हालत में उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजीव त्यागी तेज-तर्रार नेता के रूप में जाने जाते थे.

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है. उन्होंने बताया, कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें वो पॉजिटिव पाये गये हैं. पॉजिटिव पाये जाने के बाद वो होम आईसोलेशन में चले गये हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आये हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे खुद जांच करवाएं और आवश्यक सावधानी बरतें.

विमान दुर्घटना के संबंध में इकट्ठा किए जा रहे हैं साक्ष्य 

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो(एएआईबी) के प्रमुख ने कहा कि कोझिकोड विमान दुर्घटना के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. विमान दुर्घटना के संबंध में साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है.

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) बिल के खिलाफ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.

बेंगलुरु हिंसा मामले में SDPI नेता मुज़मिल पाशा गिरफ्तार

पुलिस ने SDPI नेता मुज़मिल पाशा को डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन (बेंगलुरु) की सीमा में हुई हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola