Online Game : ऑनलाइन गेम में 14 लाख हार गया यश, पापा के डर से लगा ली फांसी

ऑनलाइन गेम खेलते बच्चे की सांकेतिक तस्वीर (Photo: AI)
Online Game : उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये हारने पर एक लड़के ने आत्महत्या कर ली. उसने पढ़ाई का बहाना बनाया और छत पर जाकर फांसी लगा ली. जानें मामले को लेकर पुलिस की ओर से क्या दी गई जानकारी.
Online Game : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक खबर ने पैरेंट्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है. राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में 13 साल के एक लड़के ने ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये हारने के बाद सोमवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है.
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनुवासाढ़ गांव निवासी यश कुमार (13) के रूप में हुई है. मोहनलालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह ने बताया कि यश कुमार के ऑनलाइन गेम खेलने के कारण हुए पैसे के नुकसान की जानकारी जब उसके पिता को हुई, तो डर के कारण यश ने यह कदम उठा लिया.
छठी क्लास में पढ़ता था यश कुमार
पुलिस के अनुसार, छठी क्लास में पढ़ने वाले यश कुमार ने अपने पिता सुरेश कुमार यादव के बैंक खाते से कुल 14 लाख रुपये खर्च कर दिए थे. सोमवार को जब सुरेश कुमार बैंक से पैसे निकालने गए, तो उन्हें बताया गया कि खाते में शेष राशि नहीं है. बैंक प्रबंधक से यह जानकारी मिलने पर सुरेश कुमार घर लौटे और यह बात परिवार को बताई. तब यश कुमार भी घर पर ही मौजूद था.
यश ने पढ़ाई का बहाना बनाया, छत पर लगा ली फांसी
बताया जाता है कि पिता को पूरे मामले का पता चलने के बाद यश पढ़ाई का बहाना बनाकर छत पर बने एक कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार रात में जब यश की बहन गुनगुन उस कमरे में गई, तो उसने अपने भाई को फंदे से लटका पाया. उसकी चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्य छत पर पहुंचे और यश को नीचे उतारा गया.
पुलिस ने बताया कि उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसएचओ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










