Bomb Threat: दिल्ली के मैक्स अस्पताल और होटल ताज को बम से उड़ाने की धमकी, एक्स के आई पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Delhi Taj Palace Hotel

दिल्ली स्थित होटल ताज

Bomb Threat: दिल्ली के मैक्स अस्पताल (Max Hospital) और फेमस ताज होटल (Taj Palace Hotel ) को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. हालांकि धमकी को अफवाह बताया गया है.

विज्ञापन

Bomb Threat: दिल्ली स्थित होटल ताज पैलेस को शनिवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने तलाशी के बाद इसे झूठी धमकी घोषित कर दिया. ताज पैलेस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गहन सुरक्षा जांच के बाद अधिकारियों ने इस धमकी को अफवाह घोषित कर दिया है. हमारे मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और हम लगातार सतर्क हैं.’’

धमकी मिलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों के साथ पहुंची टीम

सूचना मिलने पर, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों का दस्ता और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) सहित दिल्ली पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंच गईं. अधिकारी ने बताया, ‘‘हम होटल पहुंचे और व्यापक तलाशी अभियान चलाया. सभी सार्वजनिक क्षेत्रों, पार्किंग स्थलों, लॉबी और कमरों की बम निरोधक उपकरणों और खोजी कुत्तों की मदद से गहन जांच की गई.’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और धमकी को अफवाह घोषित कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि साइबर टीम ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं.

मैक्स अस्पताल को भी मिली धमकी

ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली के द्वारका स्थित मैक्स अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया, “दिल्ली के द्वारका स्थित मैक्स अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दमकल विभाग को यह कॉल 16:47 पर मिली, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर हैं.”

दिल्ली हाई कोर्ट को भी मिली थी धमकी

शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी. जिसमें कहा गया था कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा. धमकी मिलने के बाद न्यायाधीशों, वकीलों और पक्षकारों को अदालत कक्षों से सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन तलाशी के बाद पुलिस ने इसे अफवाह घोषित कर दिया. रजिस्ट्रार जनरल को सुबह करीब 8.39 बजे प्राप्त ई-मेल में न्यायाधीशों के कक्षों और अदालत कक्षों में दोपहर के समय विस्फोट की धमकी दी गई थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola