ePaper

राजनीति में आएंगी अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका, पंजाब असेंबली इलेक्शन में आजमाएंगी किस्मत!

Updated at : 14 Nov 2021 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
राजनीति में आएंगी अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका, पंजाब असेंबली इलेक्शन में आजमाएंगी किस्मत!

Actor Sonu Sood Sister Enter Politics बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद राजनीति में एंट्री लेने जा रही हैं. अभिनेता सोनू सूद ने खुद इस बारे में एलान किया है. उन्होंने बताया कि मालविका पंजाब में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में खड़ी होंगी.

विज्ञापन

Actor Sonu Sood Sister Enter Politics बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद राजनीति में एंट्री लेने जा रही हैं. अभिनेता सोनू सूद ने खुद इस बारे में एलान किया है. उन्होंने बताया कि मालविका पंजाब में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में खड़ी होंगी. हालांकि, सोनू सूद और उनकी मालविका दोनों ने अब तक किसी भी पार्टी में ज्वाइन करने के मुद्दे पर कोई खुलासा नहीं किया है.

अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि उनकी बहन मालविका अब राजनीति में आने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने के लिए उनका कमिटमेंट कमाल का है. सोनू का कहना है कि हेल्थकेयर और रोजगार उनकी बहन की प्राथमिकता रहेगा. सोनू सूद ने कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन करने की बात आती है, तो ये बड़ा फैसला है और खास तौर पर यह विचारधारा की बात होती है. उन्होंने कहा कि पार्टी के बारे में सही समय आने पर खुलासा कर दिया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले सोनू सूद के राजनीति में उतरने को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि, उन्होंने अपनी बहन के राजनीति में आने का एलान किया है. वहीं, जब सोनू सूद से जब ये पूछा गया कि क्या वो राजनीति में एंट्री लेंगे, तो एक्टर ने जवाब दिया, पहले ये जरूरी है कि मालविका को सपोर्ट मिले. वो मोगा की जड़ों से जुड़ी हुई है और मैं अपने प्लान्स के बारे में बाद में बताऊंगा.

Also Read: Tripura Violence: दो महिला पत्रकारों के खिलाफ FIR, त्रिपुरा पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola