ePaper

BJP: चुनाव के आखिरी हफ्ते में भाजपा चलाएगी व्यापक प्रचार अभियान

Updated at : 28 Jan 2025 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
BJP: चुनाव के आखिरी हफ्ते में भाजपा चलाएगी व्यापक प्रचार अभियान

चुनाव के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में कई बड़ी रैलियों, रोडशो और छोटी जनसभाओं का आयोजन करने की रणनीति भाजपा ने तैयार की है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं. बुधवार को दिल्ली के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उतरने वाले हैं.

विज्ञापन

BJP: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में भाजपा पूरा जोर लगाने की रणनीति पर काम कर रही है. पार्टी चुनाव के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में कई बड़ी रैलियों, रोडशो और छोटी जनसभाओं का आयोजन करने की रणनीति तैयार की है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं. बुधवार को दिल्ली के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उतरने वाले हैं. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की रैली भी होने वाली है. इस बार पार्टी की ओर से बड़ी रैलियों के साथ ही छोटी-छोटी रैलियों को प्राथमिकता दी गयी है.

केंद्रीय नेताओं और मुख्यमंत्रियों की रैलियों का जिम्मा एक खास टीम को सौंपा गया है. पार्टी का मानना है कि बड़ी रैलियों के आयोजन से स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रभावित होता है. ऐसे में इस बार पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेताओं की रैली का समन्वय करने के लिए विशेष टीम बनायी गयी है. यह टीम स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय बनाने का काम कर रही है ताकि स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रभावित नहीं हो. भाजपा ने वैसे विधानसभा क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी है, जहां उसके जीतने की संभावना अधिक है. 

छोटी सभाओं को दे रही विशेष तवज्जो

भाजपा ने दिल्ली चुनाव जीतने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है. केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ 27 नेताओं को दो-दो विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. पार्टी का मानना है कि इन क्षेत्रों में पार्टी के चुनाव जीतने की अधिक संभावना है. ऐसे में पार्टी की ओर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों के रैलियों और सभाओं के आयोजन के लिए विशेष रणनीति अपनायी गयी है. पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की सभा और रैलियों का आयोजन ऐसी जगहों पर करने का फैसला किया है ताकि उससे पार्टी को अधिक से अधिक लाभ मिल सके. भाजपा ने चुनाव के आखिरी हफ्ते में व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाने का फैसला लिया है.

पार्टी का मानना है कि चुनाव की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी ने चुनावी घोषणा और प्रचार अभियान की शुरुआत की, लेकिन अब आप का प्रचार अभियान पटरी से उतर रहा है. ऐसे में चुनाव के आखिरी समय में भाजपा पूरी ताकत से प्रचार करने का फैसला कर माहौल अपने पक्ष में बनाने की कोशिश करेगी. पार्टी इस बार जमीनी स्तर पर भी प्रचार को विशेष महत्व दे रही है. इस काम में संघ की ओर से मदद मिल रही है. संघ ने दिल्ली चुनाव में लगभग 1.5 लाख सभा करने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए छोटी सभाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. 

विज्ञापन
Anjani Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Anjani Kumar Singh

Anjani Kumar Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola