समाज को बांट रही बीजेपी, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठ रहे सवाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Feb 2023 4:32 PM
लोग राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. अल्वी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि सरकार के दबाव में ऐसा हुआ है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका स्वतंत्र होनी चाहिए और संविधान के अनुच्छेद 50 के अनुसार कार्यपालिका से कोई संबंध नहीं होना चाहिए.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने एक बार फिर बीजेपी और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने समाज में हिंदू और मुस्लिम को बांट दिया है. अल्वी ने कहा कि तुष्टीकरण तब होता है जब किसी समुदाय को उसके लायक से अधिक मिलता है लेकिन मुसलमानों को उनका उचित हिस्सा भी नहीं मिलता है. उन्होंने कहा कि जस्टिस नजीर को राज्यपाल नियुक्त करने से न्यायपालिका में लोगों का विश्वास कम हो रहा है.
Delhi | BJP has divided Hindus & Muslims. Appeasement is when a community gets more than it deserves but Muslims did not even get their fair share. Appointing Justice Nazeer as Governor is reducing faith of people in judiciary: Rashid Alvi, Congress pic.twitter.com/pqmVB4hd3a
— ANI (@ANI) February 12, 2023
राशिद अल्वी ने कहा कि लोग राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. अल्वी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि सरकार के दबाव में ऐसा हुआ है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका स्वतंत्र होनी चाहिए और संविधान के अनुच्छेद 50 के अनुसार कार्यपालिका से कोई संबंध नहीं होना चाहिए.
Delhi | People are questioning Supreme Court’s decision on Ram Janmabhoomi-Babri Masjid case. People are saying this happened due to pressure of govt. Judiciary should be independent & not have any relation with executive according to Art 50 of Constitution: Rashid Alvi, Congress
— ANI (@ANI) February 12, 2023
इससे पहले भी राशिद अल्वी सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं. इस मामले में उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सवाल का समर्थन करते हुए कहा था कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो सरकार को उसे जारी करना चाहिए. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार राशिद अल्वी ने कहा था कि हमें अपने सुरक्षाबलों पर पूरा भरोसा है लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते हैं.
Also Read: शिमला में CM आवास के पास ऐतिहासिक इमारत में लगी आग, महात्मा गांधी से जुड़ा है ‘फिरग्रोव’ का इतिहास
अल्वी ने कहा था कि सरकार कहती है कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है. ऐसे में सरकार को वीडियो जारी कर सबकी शंका दूर करनी चाहिए. उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा था कि वो सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठा रहे हैं. बल्कि वो सत्ता में बैठे लोगों के विरोधाभासी दावों पर सवाल कर रहे हैं. अब एक बार फिर राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर उन्होंने बयान दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










