Video : ऊपर से गिरा पहाड़, भागे BJP सांसद अनिल बलूनी, आपको भी डरा देगा ये वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Landslide in Uttarakhand

गढ़वाल से बीजेपी के सांसद अनिल बलूनी (Photo: X)

Video : चमोली के नंदानगर में भारी बारिश से भूस्खलन हुई. इसके बाद पांच लोग लापता हो गये. इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसे उत्तराखंड के गढ़वाल से बीजेपी के सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. यह वीडियो काफी डरावना है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर नगर पंचायत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आकर आधा दर्जन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जिसमें रह रहे पांच लोग लापता हो गए. इस बीच सांसद अनिल बलूनी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी डरावना है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा–उत्तराखंड में इस वर्ष भीषण अतिवृष्टि आई. भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा. कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं. यह दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है. आप भी देखें ये वीडियो.

अनिल बलूनी ने आगे लिखा, ‘’मैं बाबा केदारनाथ से सभी लोगों के सुरक्षित जीवन, अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना करता हूं. आपदा की इस घड़ी में जन जन की सेवा में लगे सभी अधिकारियों, NDRF – SDRF के जवानों, प्रशासन और कठिन परिस्थितियों में भी सड़कों से मलबा हटाने वाले कर्मचारियों के सेवाभाव की सराहना करता हूं.’’

यह भी पढ़ें : Chamoli Cloudburst : चमोली में फटा बादल, घर ढह गए, डरावना वीडियो आया सामने

चमोली में आई तबाही

चमोली जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, नंदानगर के कुंतरी वार्ड में भूस्खलन में दो लोगों को बचा लिया गया है. राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को मौके पर भेजा गया है. बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी जारी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola