'लोकसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, लेकिन...' शशि थरूर ने कर दी ऐसी भविष्यवाणी

Updated:
विज्ञापन

केरल साहित्य महोत्सव में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मुझे उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी. लेकिन मेरा मानना है कि उनकी संख्या को उस स्तर पर कम किया जा सकता है, जहां से उसके पास सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या न हो.

विज्ञापन

कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. जिसमें उन्होंने कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी के पक्ष में बयान दे दिया है. जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. हालांकि उन्होंने इसके बाद लेकिन जैसे शब्द का इस्तेमाल किया.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी बनेगी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन ऐसे रोका जा सकता है: थरूर

केरल साहित्य महोत्सव में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मुझे उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी. लेकिन मेरा मानना है कि उनकी संख्या को उस स्तर पर कम किया जा सकता है, जहां से उसके पास सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या न हो. उनके सहयोगी बीजेपी को सहयोग करने से पीछे हट जाएं. थरूर ने कहा, ऐसा हो सकता है. उन्होंने कहा, बीजेपी के कुछ सहयोगी हमारे साथ आने के लिए तैयार हैं. इसलिए हमें कोशिश जारी रखनी चाहिए.

I.N.D.I.A. गठबंधन अपनी हार बचा सकता है : थरूर

शशि थरूर ने इंडिया गठबंधन को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, I.N.D.I.A. गठबंधन अपनी हार को बचा सकता है. इसके लिए राज्यों में सीटों के बंठवारे को अच्छी तरह से सुलझा ले.

Also Read: Lok Sabha Election : 2024 में भी भाजपा आएगी सत्ता में ? कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कह दी ये बड़ी बात

केरल में सीपीआई और कांग्रेस सीट बंटवारे पर नहीं होंगे सहमत

शशि थरूर ने अपनी पार्टी को लेकर भविष्यणावी कर दी है. खास कर केरल में सीट बंटवारे को लेकर. उन्होंने कहा, केरल में सीपीआई (एम) और कांग्रेस के लिए सीट बंटवारे के समझौते पर सहमत होना असंभव है. उन्होंने कहा, केरल में, यह कल्पना करना लगभग असंभव है कि सीपीआई (एम) और कांग्रेस, कभी सीट-बंटवारे पर सहमत होंगे, लेकिन तमिलनाडु में ठीक बगल में, सीपीआई, सीपीआई( एम), कांग्रेस और डीएमके सभी एक साथ गठबंधन कर रहे हैं और कोई बहस नहीं है, कोई विवाद नहीं है.

2019 में एनडीए ने 303 सीटों पर किया था कब्जा

2019 के आम चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 303 सीटें जीतीं. गठबंधन का लक्ष्य 2024 के आम चुनाव में जादुई 400 का आंकड़ा हासिल करना है. कांग्रेस और 27 अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा के रथ को चुनौती देने के लिए गठबंधन बनाया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola