ePaper

कांग्रेस के 9 सवालों के बाद बीजेपी का पलटवार, जानिए क्या बोले रविशंकर प्रसाद ?

Updated at : 26 May 2023 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के 9 सवालों के बाद बीजेपी का पलटवार, जानिए क्या बोले रविशंकर प्रसाद ?

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी के द्वारा नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शायद 9 सवाल पूछे गए हैं, लेकिन वो झूठ का बड़ा पुलिंदा है. ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है.

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार से 9 सवाल पूछे हैं, जिसके जवाब में बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के द्वारा नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शायद 9 सवाल पूछे गए हैं, लेकिन वो झूठ का बड़ा पुलिंदा है. ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है.

कांग्रेस कोरोना वॉरियर्स का अपमान किया – रविशंकर 

उन्होंने बीजेपी अपर निशाना साधते हुए कहा, आप आलोचना कीजिए, लेकिन आलोचना में आप देश के अंदर के संकल्प को कमजोर मत कीजिए, यह बहुत बड़ा अपमान है… उन लाखों सेवा कर्मियों का, डॉक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारी, एम्बुलेंस चलाने वालों का… जिन्होंने कोविड काल में देश को बचाने की कोशिश की.

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- रविशंकर 

एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. आज 16 हजार करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट हो रहा है. भारत मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मैन्यूफेक्चरर बन गया है. भारत में डिजिटल पेमेंट का आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर का है. चाहे डिजिटल इंडिया हो, डिजिटल पेमेंट हो, जीएसटी, मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग, सड़कें, एयरपोर्ट, बिजली, किसानों की बात हो, नेशनल हाईवे की बात हो, स्टार्टअप इंडिया की बात हो, आज विकास के हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगर ये सब कांग्रेस को नहीं दिखता है, तो कोई क्या कर सकता है.’

कट, कमीशन, करप्शन और कांग्रेस, यही है कांग्रेस- रविशंकर 

वहीं उन्होंने ने कांग्रेस के करप्शन के सवाल पर कहा, जिसके शासनकाल में 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, आदर्श घोटाला, बोफोर्स, अंतरिक्ष घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला जैसे… कितने बड़े-बड़े घोटाले हुए उन्हे आरोप लगाने का कोई हक नहीं. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने अपने लिए 4C ग्रेडिंग चुनी है- कट, कमीशन, करप्शन और कांग्रेस. यही है कांग्रेस.’

उरी हो या बालाकोट हो… घर में घुसकर मारा- रविशंकर 

चीन के संदर्भ में रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के सवालों का जवाब में कहा, कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल पूछ रही है, वो भी चीन के संदर्भ में…कांग्रेस के मित्रों सुन लो- भारत की जमीन जो गई है, कांग्रेस की सरकार में ही गई है. आज गलवान और डोकलाम में भारत ने अपनी साख दिखाई है. ये नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाला भारत है, जिसने 300 चाइनीज App को बंद किया. इसी तरह उरी हो या बालाकोट हो… घर में घुसकर मारा.

Also Read: चरम पर महंगाई.. चीन को क्लीन चिट.. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे 9 सवाल

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola