ePaper

भवानीपुर उपचुनाव में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, दिलीप घोष पर हमला, सुरक्षाकर्मियों को निकालनी पड़ी बंदूक

Updated at : 27 Sep 2021 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
भवानीपुर उपचुनाव में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, दिलीप घोष पर हमला, सुरक्षाकर्मियों को निकालनी पड़ी बंदूक

Bhawanipur Bypoll 2021: भवानीपुर उपचुनाव के आखिरी दिन टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान बीजेपी उपाध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला होने की भी बात सामने आयी है.

विज्ञापन

Bhawanipur Bypoll: पश्चिम बंगाल में भवानीपुर उपचुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है. खबरों की मानें तो टीएमसी समर्थकों ने बीजेपी नेता दिलीप घोष पर हमला किया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि टीएमसी हमारी पार्टी को प्रचार करने से रोक रही है. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीएमसी कार्यकर्ता दिलीप घोष के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं. दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मी को मजबूरन बंदूक निकालनी पड़ी. वहीं, चुनाव आयोग ने इसे लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. चुनाव आयोग ने शाम चार बजे तक रिपोर्ट देने को कहा है.

अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि भवानीपुर में बीजेपी की व्यापक पहुंच ने टीएमसी को बेचैन कर दिया है. नेताओं को प्रचार करने से रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे कितने लोगों को रोक पाएंगे? बीजेपी के नेता क्षेत्र के कोने-कोने में फैले हुए हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि जनता बड़ी संख्या में समर्थन के लिए तैयार हैं. वहीं, बीजेपी नेता अग्निमित्र पॉल ने कहा कि कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल हुए हैं. सीएम ममता बनर्जी सहित टीएमसी सरकार असहिष्णु है. हमें प्रचार करने की अनुमति नहीं दे रही है. टीएमसी के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया और उन्हें पीटा.


Also Read: ममता की राह में कितना रोड़ा अटकाएंगी बीजेपी की प्रियंका, पिछले तीन चुनाव में एकतरफा रहा है मुकाबला

बता दें, भवानीपुर में उपचुनाव के लिए 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. यहां से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं. बीजेपी की तरफ से प्रियंका टिबरेवाल को उम्मीदवार बनाया गया है. भवानीपुर के अलावा जंगीपुर और शमशेरगंज में भी 30 सितंबर को मतदान होगा. मतगणना 3 अक्टूबर को होगी. माकपा ने श्रीजीब विश्वास को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है.

Also Read: दिलीप घोष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये, बंगाल बीजेपी की कमान सुकांत मजुमदार को

भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी पहले दो बार जीतकर विधानसभा पहुंच चुकी हैं. इस बार ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मैदान में हैं. 2 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में नंदीग्राम सीट से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी हार गई थीं. उन्हें बीजेपी के कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी ने हराया था.

भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में ममता बनर्जी के लिए शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने सीट खाली की है. उन्हें पार्टी ने खड़दह से उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है. भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी ने साल 2011 और साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी. इस बार वो जीत की हैट्रिक लगाने चुनावी मैदान में उतरी हैं.

Also Read: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से हारने वालीं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर के विधायक शोभनदेव ने दिया इस्तीफा

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola