Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी का साथ देने पति और बच्चों के साथ पहुंचीं प्रियंका गांधी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra : ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान आज का नजारा कुछ अलग नजर आया. प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता राहुल-प्रियंका के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे.

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में लगातार लोगों को जुड़ना जारी है. इस क्रम में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंचीं. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में वो अपने पति और बेटे के साथ गुरुवार सुबह पहली बार शामिल हुईं.

मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना प्रारंभ किया. यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते नजर आये. आपको बता दें कि राहुल गांधी जब पदयात्रा पर निकलते हैं तो सड़क के दोनों ओर पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा के लिए रस्सियों का सुरक्षा घेरा बनाकर साथ चलते दिखते हैं.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नजारा कुछ अलग नजर आया

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान आज का नजारा कुछ अलग नजर आया. प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे. कार्यकर्ता उनके करीब आने की बार-बार प्रयास करते दिखे. इस दौरान पुलिस को उन्हें दूर रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम

बहरहाल, सूर्योदय के बाद जब बोरगांव से यात्रा ने मध्य प्रदेश में अपने दूसरे दिन में प्रवेश किया तो पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम नजर आयी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें लोगों और गाड़ियों का काफिला बढ़ता गया. इस बीच, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यात्रा में राहुल और प्रियंका के साथ कदमताल करते दिखाई दिये.

Also Read: पलामू में कांग्रेस ने निकाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’, सुबोधकांत सहाय बोले- देश में बदलाव होकर रहेगा
चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी यात्रा

गौरतलब है कि राहुल नीत ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर का फासला तय करने के बाद चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी. पायलट पड़ोसी मध्य प्रदेश में ऐसे समय में यात्रा में शामिल हुए, जब यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले इस कांग्रेस शासित राज्य में नेतृत्व में बदलाव की मांग एक फिर जोर पकड़ने लगी है. पूर्व उप मुख्यमंत्री के समर्थकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola