PHOTO ‘भारत जोड़ो यात्रा' : 'भांजे' के कंधे पर हाथ रखकर 'मामा' राहुल गांधी ने क्या दिया संदेश ?

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Nov 2022 12:14 PM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA @INCIndia** Khargone: Congress leader Rahul Gandhi with his sister and party's general secretary Priyanka Gandhi Vadra, her husband Robert Vadra, son Raihan Vadra and senior leader Digvijaya Singh during the Bharat Jodo Yatra in Khargone, Madhya Pradesh, Friday, Nov. 25, 2022. (PTI Photo) (PTI11_25_2022_000020B)

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो यात्रा' मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर का फासला तय करने के बाद चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी. राहुल गांधी की यात्रा में प्रियंका गांधी और उनके पति नजर आये. देखें यात्रा की कुछ खास तस्वीरें

विज्ञापन
undefined

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही है. इस यात्रा में पार्टी महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी का साथ राहुल को मिला है. एक तस्वीर सामने आयी है जिसमें राहुल गांधी अपने भांजे के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं.

undefined

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं अपने भाई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अपने पति और बेटे के साथ लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को नजर आयीं. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान आज का नजारा कुछ अलग नजर आया. प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे.

undefined

मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तीसरे दिन राहुल गांधी ने खरगोन जिले के खेरदा से पैदल चलना शुरू किया और आगे बढ़ते गये. उनके इस काफिले में सैकड़ों कार्यकर्ता आज भी दिख रहे हैं. यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते नजर आये.

undefined

मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा ने जानकारी दी कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा शुक्रवार शाम भगवान शिव के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंच जाएगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन और नर्मदा नदी की आरती करेंगे.

undefined

यहां चर्चा कर दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्यप्रदेश में यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से दाखिल हुई थी. यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी.

undefined

पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल कृषि प्रधान अंचल है. जहां आदिवासियों की बड़ी आबादी निवास करती है. कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीब आने की बार-बार प्रयास करते दिखे. इस दौरान पुलिस को उन्हें दूर रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola