श्रीनगर में कांग्रेस में खत्म की भारत जोड़ो यात्रा, प्रियंका गांधी के साथ राहुल ने बर्फबारी का में की मस्ती
Published by : Raj Lakshmi Updated At : 30 Jan 2023 4:35 PM
**EDS: TWITTER IMAGE VIA @bharatjodo** Srinagar: Congress leader Rahul Gandhi dances with supporters at the 'Bharat Jodo Yatra' camp site in Srinagar, Monday, Jan. 30, 2023. (PTI Photo)(PTI01_30_2023_000058B)
श्रीनगर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राहुल ने बेहद भावुक भाषण के साथ समाप्त किया समापन.

श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच सोमवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया गया. इस मौके पर राहुल गांधी के इमोशनल भाषण ने सबको भावुक कर दिया. वहीं, इस बर्फबारी के राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बर्फबारी का भी जमकर आनंद लिया.

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं कश्मीर आया हूं. मैं अपने घर आया हूं. मेरे पास अपना कोई घर नहीं है. अभी तक हमारा परिवार सरकारी मकान में रहता है घर और मकान में फर्क है. मकान में रहना घर नहीं कहलाता है.

यात्रा के अंतिम दिन भारी बर्फबारी होती रही. इसी बीच श्रीनगर में झंडा फहराकर राहुल गांधी ने यात्रा को समाप्त किया. बर्फबारी के बीच भीड़ छाते के साथ बर्फ में खुद को बचाते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए.

राहुल गांधी ने श्रीनगर में कहा कि कश्मीर आने से पहले मुझे आगाह किया गया था कि यहां मुझ पर हमला हो सकता है. लेकिन यहां लोगों ने मुझे हैंड ग्रेनेड नहीं दिया बल्कि दिल खोलकर प्यार दिया. उन्होंने कहा कि जब मैं कश्मीर में प्रवेश किया तब मुझे लगा कि जो मैं सफेद रंग का टीशर्ट पहने हुए हूं उसका रंग बदल जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










