Breaking News LIVE: शाम पांच बजे तक यूपी में 57.43 और पंजाब में 63.44 प्रतिशत मतदान

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: यूपी में तीसरे चरण का मतदान शुरू, पंजाब में भी वोटिंग आज. रूस संग युद्ध के खतरे के बीच यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के लिए भेजे मेडिकल उपकरण. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

शाम पांच बजे तक यूपी में 57.43 और पंजाब में 63.44 प्रतिशत मतदान

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज शाम पांच बजे तक यूपी में 57.43 और पंजाब में 63.44 प्रतिशत मतदान होने की खबर है.

तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले

तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले. उन्होंने आज उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की.

यूपी के उन्नाव पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर पहले यूपी के उन्नाव पहुंचे हैं. हेलीपैड पर उतरने के बाद उन्होंने हाथ हिलाकर उपस्थित लोगों का स्वागत किया.

हरदोई में पीएम मोदी की रैली

यूपी के हरदोई में पीएम मोदी एक रैली को संबोधित किया. रैली में पीएम मोदी ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार आने के बाद यूपी के लोगों को कट्टा और सट्टा से मुक्ति मिली. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार उन्हें विकास कार्य करने में कोई समर्थन नहीं करती थी, वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी.

केमिकल ड्रम में ब्लास्ट

दिल्ली के उत्तम नगर में केमिकल ड्रम में ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल(आजतक न्यूज)

सीएम चन्नी का केजरीवाल पर बड़ा हमला

सीएम चन्नी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- आतंकवादी तो आतंकवादी होता है, मीठा हो या कड़वा

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola