Banaras Lit Fest Book Awards 2025: काशीनाथ सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, कई और साहित्यकार भी सम्मानित

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Banaras Lit Fest Book Awards 2025

Banaras Lit Fest Book Awards 2025: बनारस लिट फेस्ट बुक अवार्ड्स 2025 के तहत काशीनाथ सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा राधा वल्लभ त्रिपाठी, राज कमल झा, व्योमेश शुक्ल, जीत थायिल समेत कई साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन

Banaras Lit Fest Book Awards 2025: साहित्य और संस्कृति के प्रतिष्ठित मंच बनारस लिट फेस्ट ने बुक अवार्ड्स 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है. भारतीय साहित्य के सर्वोच्च सम्मानों में से एक माने जाने वाला यह पुरस्कार कविता, कथा, कथेतर गद्य और अनुवाद में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लेखकों को दिया जाता है. इस साल उन लेखकों को सम्मानित किया गया है, जिनकी रचनाएं भाषा, पहचान, इतिहास और समकालीन मुद्दों को गंभीरता के साथ प्रस्तुत करती हैं.

सम्मान समारोह और पुरस्कार राशि

पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा 23 फरवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित पीएचडीसीसीआई हाउस में फेस्टिवल के कर्टन-रेज़र इवेंट के दौरान हुई. प्रत्येक विजेता को रु.51,000 का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे. ये पुरस्कार 7 से 9 मार्च 2025 तक होटल ताज, बनारस में आयोजित भव्य बनारस लिट फेस्ट के दौरान सौंपे जाएंगे.

बनारस लिट फेस्ट: साहित्य का उत्सव

इस अवसर पर बनारस लिट फेस्ट के अध्यक्ष दीपक मधोक ने कहा “बनारस लिट फेस्ट बुक अवार्ड्स साहित्यिक उत्कृष्टता के प्रतीक हैं, जो विचारशीलता, प्रयोगधर्मिता और समकालीन साहित्यिक प्रवृत्तियों को मान्यता देते हैं. इस वर्ष के विजेताओं ने अपनी रचनात्मकता से भारतीय साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है.”

बनारस लिट फेस्ट के संस्थापक ने दी बधाई

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए बनारस लिट फेस्ट के संस्थापक और सचिव बृजेश सिंह ने कहा: “हम उन सभी लेखकों को हार्दिक बधाई देते हैं, जिनकी उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों ने नए मानक स्थापित किए हैं. साथ ही, हम उन विद्वानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस पुरस्कार चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया. विशेष रूप से, हम प्रो. जतिन नायक, प्रो. बनीब्रत महंता, डॉ. प्रीति चौधरी, डॉ. ललित कुमार और डॉ. प्रवीण कुमार का धन्यवाद करते हैं. इस पुरस्कार की परिकल्पना बनारस लिट फेस्ट की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य आशुतोष कुमार ठाकुर द्वारा की गई थी. आज यह सम्मान साहित्य और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है.”

बनारस लिट फेस्ट बुक अवार्ड्स 2025 के विजेता

हिंदी साहित्य के लिए पुरस्कार

कबीर पुरस्कार (कविता – हिंदी)

  • आर चेतनक्रांति – आत्मद्रोह (राजकमल प्रकाशन)
    राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार (नॉन-फिक्शन – हिंदी)
    व्योमेश शुक्ल – गार्जियनता (रुख़ पब्लिकेशन)
  • प्रेमचंद अवार्ड (फिक्शन – हिंदी)
    गरिमा श्रीवास्तव – इण्ड आउशवित्ज: एक प्रेम कथा
  • महादेवी वर्मा पुरस्कार (अनुवाद – हिंदी)
    परकाला प्रभाकर – नये भारत की दीमक लगी शहतीरें (अनुवाद: व्यालोक पाठक, राजकमल प्रकाशन)

अंग्रेजी साहित्य के लिए पुरस्कार

  • सरोजिनी नायडू पुरस्कार (कविता – अंग्रेजी)
    जीत थायिल – I Will Do This Here: Poems (हार्पर कॉलिन्स)
  • रस्किन बॉन्ड पुरस्कार (फिक्शन – अंग्रेजी)
    राज कमल झा – The Patient in Bed Number 12 (पेंगुइन)
  • रवींद्रनाथ टैगोर पुरस्कार (अनुवाद)
    चंदन पांडे – The Keeper of Desolation: Stories (अनुवाद: सयारी देबनाथ, हार्पर कॉलिन्स)
  • सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार (नॉन-फिक्शन)
    विक्रम संपत – टीपू सुल्तान: मैसूर के इंटररेग्नम की गाथा (1760-1799) (विंटेज बुक्स)
  • साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में विशेष सम्मान
  • भारतेंदु हरिश्चंद्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (रु1,00,000)
  • काशीनाथ सिंह, प्रख्यात हिंदी लेखक
  • बनारस लिट फेस्ट कालिदास भारतीय भाषा पुरस्कार (रु.51,000)
  • राधा वल्लभ त्रिपाठी, प्रख्यात साहित्यकार

गोमती देवी एमिनेंस पुरस्कार

  • डॉ. धर्मेंद्र जैन (लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – कार्डियोलॉजी, आईएमएस बीएचयू)
  • अन्य श्रेणियों में गोमती देवी श्रेष्ठता पुरस्कार (₹21,000 प्रत्येक):
  • डॉ. एस. प्रणाम सिंह – शिक्षा, साहित्य, ललित कला एवं संस्कृति
  • डॉ. (प्रो.) संजय राय – विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और चिकित्सा (एम्स, दिल्ली)
  • अर्चना गरोडिया – व्यापार और उद्यमिता (अध्यक्ष, टच स्टोन)
  • एल. आर. तिवारी – जनसेवा एवं सामाजिक कार्य
  • संजीव कुमार – खेल, योग और स्वस्थ जीवन
  • गेल (GAIL) – महिलाओं, दिव्यांगों और हाशिए के समुदायों के सशक्तिकरण में योगदान देने वाला संगठन

नव भारत सर्जक सम्मान

ग्यारह श्रेणियों में दिए जाने वाले ‘नव भारत सरकार सम्मान’ के विजेताओं की घोषणा 28 फरवरी 2025 को की जाएगी और ये सम्मान समवेत रूप से 9 मार्च 2025 को प्रस्तुत किए जाएंगे.

बनारस लिट फेस्ट 2025: साहित्य और संस्कृति का महोत्सव

7 से 9 मार्च तक होटल ताज, बनारस में आयोजित बनारस लिट फेस्ट 2025 भारतीय साहित्य के प्रख्यात रचनाकारों, विद्वानों और साहित्य प्रेमियों को एक मंच पर लाएगा. यह महोत्सव साहित्यिक और बौद्धिक विमर्श को प्रोत्साहित करते हुए पूरे भारत से लेखकों और संस्कृति प्रेमियों का स्वागत करेगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola