मानसून ने बढ़ाई एयरलाइंस की मुश्किलें, टेंशन में यात्री

Updated:
विज्ञापन
Airline

Airline

Air India: खराब मौसम लगातार उड़ानों को प्रभावित कर रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मानसून की शुरुआत से अब तक कई विमानों के रूट को डायवर्ट किए गए हैं और कई बार रद्द भी किए गए हैं.

विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया की केरल के कोच्चि से मुंबई आ रही AI 2744 विमान भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई. यह घटना सोमवार की सुबह करीब 9 बजकर 27 मिनट पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई. एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को काबू में किया. आशंका जताई जा रही है कि लैंडिंग के समय विमान के तीन टायर फट गए और इंजन को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि पायलट ने स्थिति को किसी तरह संभालते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से टर्मिनल तक पहुंचाया.

सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकाले गए

घटना की पुष्टि करते हुए एयर इंडिया की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि लैंडिंग के समय तेज बारिश हो रही थी, जिसके कारण रनवे एक्सकर्शन हुआ. विमान को फिलहाल जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है. एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. फ्लाइट सुरक्षित तरीके से लैंड हुई और इसके साथ ही सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकाल दिए गए हैं.

खराब मौसम के कारण उड़ानें हो रहीं हैं प्रभावित

इसके पहले 16 जुलाई को खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की दो विमानों को डायवर्ट किया गया था. एयर इंडिया ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि दिल्ली में तेज हवा और बारिश की वजह से फ्लाइट ऑपरेशनों पर असर पड़ रहा है. 

इंडिगो की दो फ्लाइटों को खराब मौसम के कारण 16 जुलाई को डायवर्ट किया गया था. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से पटना जा रही विमान को खराब मौसम के कारण डायवर्ट किया गया था. हालांकि कुछ समय बाद ही मौसम में सुधार आने के बाद विमान को वापस पटना के लिए रवाना कर दिया गया था.

यह भी पढ़े: Video : पहलगाम…पहलगाम…,विपक्षी सांसद वेल में आकर करने लगे हंगामा

यह भी पढ़े:

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola