Video : पहलगाम…पहलगाम…,विपक्षी सांसद वेल में आकर करने लगे हंगामा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jul 2025 1:20 PM

विज्ञापन

lok sabha ruckus

Video : संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. हंगामे का वीडियो संसद टीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : लोकसभा में सोमवार को विपक्षी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर को रोकने, डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की. विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी और हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो गई. पहले सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई और फिर दोबारा शुरू होने के 15 मिनट से भी कम समय में इसे दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा.

हंगामे का वीडियो संसद टीवी ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–सभापति महोदय, आज बिजनेस एडवाइजरी कमेटी का टाइम तय किया हुआ है. ढाई बजे सारे मेंबर्स की बैठक होगी, जिसमें किस-किस मुद्दे पर चर्चा करनी है, ये तय होगा. सरकार चर्चा के लिए बिजनेस लेकर आ रही है और विपक्ष सदन के वेल पर आकर हंगामा कर रहे हैं. यह बात संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कही. देखें वीडियो.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे. विपक्षी सांसदों ने पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर को रोकने, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावों और बिहार में एसआईआर जैसे मुद्दों को उठाने की कोशिश की. उन्होंने आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी की. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह प्रश्नकाल के बाद सभी विषयों पर चर्चा कराने के लिए तैयार हैं. लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील कई बार की.

यह भी पढ़ें : Parliament Monsoon Session : ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे बोले-पहलगाम आतंकी नहीं पकड़े गए

नारेबाजी नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही करीब 11 बजकर 20 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. कार्यवाही दोपहर 12 बजे पुन: शुरू होने पर पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत कराए. इस दौरान विपक्ष के सदस्य हंगामा करते हुए आसन के समीप आ गए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola