Viral Video : गंदे लोग! हाथी के बच्चे से सीखो सड़क को साफ रखना

Viral Video baby elephant
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग हाथी के बच्चे की तारीफ करते नही थक रहे हैं. देखें आखिर क्या है इस वीडियो में ऐसा जो हो रहा है वायरल.
Viral Video : यूं तो जनवरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं लेकिन एक हाथी के बच्चे पर लोगों का प्यार बहुत ही ज्यादा उमड़ रहा है. वायरल वीडियो को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है और लोगों को हाथी से सीख लेने को कह रहा है. दरअसल, वीडियो में नजर आ रहा है कि हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ सड़क पर जा रहा है. इस बीच उसे सड़क पर कचरा नजर आता है. वह कचरा देखकर रुक जाता है. ऐसा लग रहा है कि वह अपनी मां से कह रहा हो– मां कचरा किसने फेंक दिया सड़क पर. वीडियो में नजर आ रहा है कि हाथी का बच्चा कचरे को अपनी सूंड से उठाकर डस्टबिन में डाल देता है. इसके बाद वह अपनी मां के साथ आगे बढ़ जाता है. देखें ये प्यारा वीडियो आप भी.
हाथी के बच्चे की यूजर कर रहे हैं तारीफ
सोशल मीडिया यूजर हाथी के बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. Thenews_drop नाम के इंस्टाग्राम से वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा–जब एक छोटा हाथी कूड़ेदान में कचरा डालकर सड़क साफ रख सकता है तो फिर लोग सड़क साफ क्यों नहीं रख सकते?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










