‘बार-बार मोदी सरकार, तीसरी बार मोदी सरकार’, तीन राज्यों में जीत के बाद लोकसभा में लगे नारे

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the media on the first day of the Winter session of Parliament, in New Delhi, Monday, Dec. 4, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI12_04_2023_000058A)

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस अवसर पर पहले दिन शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पीएम मोदी संसद भवन पहुंचे. इसके बाद लोकसभा में ‘बार-बार मोदी सरकार, तीसरी बार मोदी सरकार’ जैसे नारे लगाये गये

विज्ञापन

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बीजेपी उत्साहित है. इस जीत का असर संसद सत्र में भी देखने को मिला. तीनों राज्यों में जीत से उत्साहित पार्टी के सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. प्रधानमंत्री के सदन में आने के बाद बीजेपी के सदस्य और सरकार के कुछ मंत्री अपने स्थान पर खड़े होते दिखाई दिए और ‘बार-बार मोदी सरकार, तीसरी बार मोदी सरकार’ तथा ‘एक गारंटी, मोदी की गारंटी’ जैसे नारे लगाते नजर आए. बीजेपी सदस्यों ने नारेबाजी करने के साथ ही तालियां भी बजाईं. बीजेपी सदस्यों की नारेबाजी के समय सदन में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी लोकसभा में उपस्थित थे. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी को बहुमत मिला है तो तेलंगाना में कांग्रेस ने जीत हासिल की.

क्या कहा पीएम मोदी ने

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद परिसर में प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे ‘बहुत ही उत्साहवर्धक’ रहे हैं. देश ने नकारात्मकता को नकारने का काम किया है. साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि विपक्षी दल ‘विरोध के लिए विरोध’ का तरीका छोड़ दें और देश हित में सकारात्मक चीजों में साथ दें तो देश के मन में उनके प्रति आज जो नफरत है, हो सकता है वह मोहब्बत में बदल जाए.

undefined
Also Read: संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी, कहा- यह जीत युवाओं, महिलाओं, किसानों के साथ-साथ गरीबों की भी

-छत्तीसगढ़ में जनता से किए गए वादे, महादेव सट्टेबाजी ऐप मुद्दा और हिंदुत्व कार्ड उन प्रमुख कारकों में से हैं, जिन्होंने बीजेपी को पांच साल बाद सत्ता तक पहुंचाया है. आपको बता दें कि 2000 में राज्य के गठन के बाद पहली बार है जब बीजेपी ने यहां ने 50 सीटों का आंकड़ा पार किया है.

Also Read: झारखंड: राजस्थान, MP व छत्तीसगढ़ में BJP की जीत पर विजय जुलूस, मोदी की गारंटी पर क्या बोले अर्जुन मुंडा?
undefined

-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगभग 48.55 प्रतिशत वोट मिले जो कांग्रेस की तुलना में आठ प्रतिशत ज्यादा है. इस बढ़त की बदौलत बीजेपी ने न केवल 163 सीट पर जीत दर्ज की है बल्कि प्रदेश की द्वि-ध्रुवीय राजनीति में अपनी स्थिति भी पहले से मजबूत कर ली है.

Also Read: मध्य प्रदेश चुनाव: नरोत्तम मिश्रा सहित शिवराज मंत्रिमंडल के कई मंत्री हारे, जानें उनके नाम

-राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद जो आंकड़े आए हैं उसके अनुसार, बीजेपी ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को 69 सीटें मिली हैं. भारत आदिवासी पार्टी (भाआपा) को तीन व बहुजन समाज पार्टी (बसपा)को दो सीटें मिली हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola