डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री, संविधान की प्रति हाथ में लेकर ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
Shivakumar karnataka

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते डीके शिवकुमार, फोटो एक्स

DK Shivakumar : डीके शिवकुमार कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने भारत के संविधान की प्रति हाथ में लेकर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके साथ ही कर्नाटक में सिद्धारमैया के शासन का अंत हो गया है.

विज्ञापन

DK Shivakumar :राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शाम चार बजकर पांच मिनट पर लोक भवन के ग्लास हाउस में डीके शिवकुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण से पहले डीके ने अपनी मां गौरम्मा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था. डीके शिवकुमार के बाद डॉजी परमेश्वर ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

राहुल गांधी और खरगे शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे लोक भवन

डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोक भवन पहुंच चुके हैं. पूर्व सीएम सिद्धारमैया, मनोनीत सीएम डीके शिवकुमार और पूर्व एचएम जी परमेश्वर के बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी का स्वागत किया.

धार्मिक गुरुओं से भी डीके शिवकुमार ने लिया आशीर्वाद

डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण से पहले धार्मिक गुरुओं से मुलाकात की और उनका आर्शीवाद लिया. कर्नाटक के मनोनित मुख्यमंत्री ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में धार्मिक गुरुओं को भी आमंत्रित किया है.

डीके शिवकुमार के आवास के बाहर जमी है भीड़

डीके शिवकुमार ने 2023 के चुनाव में काफी मेहनत की थी, जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी बहुमत से चुनाव जीत पाई. उनके समर्थकों की संख्या भी बहुत अच्छी खासी है, जो उनके मुख्यमंत्री बनने से बहुत खुश हैं. बुधवार सुबह से ही उनके समर्थक उनके आवास के बाहर जमा हो रहे हैं और उनके समर्थन में नारे लगा रहे हैं. डीके शिवकुमार ने बाहर आकर उनसे शुभकामनाएं लीं और हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया.

शिंदे सहित कांग्रेस के कई नेता पहुंचे बेंगलुरु

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में हमेशा सही फैसले लिए जाते हैं. ऐसा होता कि कभी-कभी फैसले लेने में समय लगता है, पर सही फैसले होते हैं. मुझे विश्वास है कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया पार्टी को आगे ले जाने के लिए साथ काम करेंगे. कांग्रेस नेता जी परमेश्वर डीके शिवकुमार के बेंगलुरु स्थित घर पहुंचे हैं. वहीं केरल कांग्रेस के एमपी एंटो एंटनी भी डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें : देश में आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हुईं महिलाएं, लेकिन 22.3% अभी भी पतियों से पिट रहीं

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola