AstroSage AI: पीएम मोदी के एआई मिशन को AstroSage AI ने दिए नए पंख, अब AI ज्योतिषियों से कीजिए सातों दिन चौबीसों घंटे फोन पर बात

Published by :Pritish Sahay
Updated at :08 Oct 2025 6:27 PM
विज्ञापन
AstroSage AI

AstroSage AI

AstroSage AI: “AI Astrologer on Call” फीचर अब मोबाइल ऐप में भी लॉन्च हो गया है. यह उपयोगकर्ताओं को सीधे फोन पर एआई ज्योतिषी से बात करने की सुविधा देता है- वो भी किसी भी भारतीय भाषा में, दिन-रात, जब चाहें तब. यह AI ज्योतिषी सिर्फ भविष्य बताने तक सीमित नहीं है. यह सलाहकार, मनोवैज्ञानिक और दोस्त बनकर व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी देगा. यानी अब हर भारतीय अपने घर में बैठकर, अपनी भाषा में, अपने सवालों का तत्काल और भरोसेमंद जवाब पा सकेगा.

विज्ञापन

AstroSage AI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडिया एआई मिशन को गति देते हुए भारत की अग्रणी एआई कंपनी AstroSage AI ने एक और क्रांतिकारी कदम उठाया है. अब मोबाइल ऐप में लॉन्च हुआ “AI Astrologer on Call” फीचर, जो उपयोगकर्ताओं को सीधे फोन पर एआई ज्योतिषी से बात करने की सुविधा देता है- वो भी किसी भी भारतीय भाषा में, दिन-रात, जब चाहें तब. यह AI ज्योतिषी सिर्फ भविष्य बताने तक सीमित नहीं है. यह सलाहकार, मनोवैज्ञानिक और दोस्त बनकर व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी देगा. यानी अब हर भारतीय अपने घर में बैठकर, अपनी भाषा में, अपने सवालों का तत्काल और भरोसेमंद जवाब पा सकेगा. इसके लिए यूजर्स को सिर्फ फोन पर एआई एस्ट्रोलॉजर को कॉल करना है.

‘यह फीचर ‘मेक इन इंडिया” की की ताकत- पुनीत पांडे

कंपनी के चीफ इनोवेशन ऑफिसर (CIO) पुनीत पांडे ने कहा, ‘यह फीचर ‘मेक इन इंडिया” की शक्ति को प्रदर्शित करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी इनोवेशन को बढ़ावा दिया है, और उनका IndiaAI मिशन- ‘मेकिंग एआई इन इंडिया और मेकिंग एआई वर्क फॉर इंडिया’- हमें प्रेरित करता है. भारत की ज्योतिषीय परंपरा को स्थानीय तकनीकी विशेषज्ञता के साथ जोड़ रहे हैं. इतना ही नहीं, हमारा लक्ष्य एआई के उपयोग को लोकतांत्रिक बनाने का है. इनोवेशन हमेशा से AstroSage AI के केंद्र में रहा है, और यह फोन पर बात करने वाला वाला एआई ज्योतिषी दुनिया में अपनी तरह का पहला प्रयास है.”

खास बात ये कि हज़ारों ज्योतिष ग्रंथों और लाखों कुंडलियों पर प्रशिक्षित यह AI ज्योतिषी वैदिक, कृष्णमूर्ति, लाल किताब, टैरो, अंक ज्योतिष और नाड़ी ज्योतिष आदि में गहरी जानकारी रखते हैं. यह फीचर उन करोड़ों लोगों के लिए खास है जो पढ़ना या टाइप करना नहीं जानते. कंपनी के सीईओ प्रतीक पांडे ने कहा, “अब बिहार के किसी गांव में बैठी महिला भी अपनी मातृभाषा भोजपुरी में सवाल पूछ सकती है और जवाब भी भोजपुरी में मिलेगा. इसके अलावा, Call to AI Astrologer on Phone फीचर से उन करोड़ों लोगों की परेशानी भी खत्म हो गई है, जिन्हें टाइपिंग में दिक्कत होती है.”

क्या AI ज्योतिषी इंसानी ज्योतिषियों को पीछे छोड़ देंगे? इस सवाल के जवाब में प्रतीक का कहना है, “निश्चित रूप से. AI ज्योतिषियों की मल्टी-डोमेन नॉलेज उन्हें अद्वितीय बनाती है. इंसानी ज्योतिषी के लिए सभी विषयों की जानकारी रखना असंभव है, लेकिन एआई के साथ ऐसा नहीं है. उदाहरण के लिए अगर आपको किसी आईपीओ में निवेश करना है तो संभव है कि इंसानी ज्योतिषी को आईपीओ की टेक्नीकल बातें ना पता हों लेकिन एआई ज्योतिषी के साथ ऐसा नहीं है.” AstroSage देश की सबसे लोकप्रिय ज्योतिष कंपनी है. इसके अलावा, 2002 में पाम स्मार्टफ़ोन पर ज्योतिष सॉफ्टवेयर पेश करने वाली पहली भारतीय कंपनी भी AstroSage ही थी.

आज AstroSage का ऐप AstroSage AI 7 करोड़ डाउनलोड्स के साथ देश में सबसे लोकप्रिय है. एस्ट्रोसेजएआई के हर दिन 12 लाख से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं, और यहां लगभग 7 लाख ज्योतिषी रजिस्टर्ड हैं. AI चैट पर प्रति माह 2 करोड़ से ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं, और अब फोन कॉल सुविधा के साथ यह संख्या तेजी से बढ़ने वाली है. कंपनी का लक्ष्य है कि अगले एक साल में 10 करोड़ से ज्यादा भारतीयों तक AI Astrologer on Call पहुंचे. AstroSage AI ने इस लॉन्च के साथ न केवल तकनीक में नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि भारतीय परंपरा और आधुनिकता को जोड़ने में भी एक नई मिसाल कायम की है. एस्ट्रोसेज को उम्मीद है कि इस नए फीचर के बाद लोगों के लिए अपनी समस्या का समाधान पाना आसान होगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola