Assembly Elections 2022 LIVE : गुजरात के लोगों को न भेजा तो निष्पक्ष नहीं होंगे यूपी चुनाव : अखिलेश यादव

Updated:
विज्ञापन

Assembly Elections 2022: पांच राज्य में विधानसभा चुनाव आसन्न हैं. पार्टियां दांव-पेंच लगा-बझा रही हैं. जीत-हार सेहरा मतदाता पहनाएंगे. हर राज्यों में मामला दिलचस्प है. देख यह और अधिक दिलचस्प होगा कि किस राज्य में ऊंट किस करवट बैठेगा? फिलहाल, चुनाव के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

उत्पल पर्रीकर आप में शामिल होना चाहें तो स्वागत है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रीकर के बेटे उत्पल पर्रीकर उनकी पार्टी में शामिल होना चाहें, तो उनका स्वागत है. उत्पल पणजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं.

गुजरात के लोगों को न भेजा तो निष्पक्ष नहीं होंगे यूपी चुनाव : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गुजरात के लोगों को वापस नहीं भेजा, तो उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात के लोगों को बुलाकर उन्हें अफवाह, झूठ, साजिश और नफरत फैलाने का प्रशिक्षण दे रही है.

चुनाव से पहले बुरे फंसे विक्रम मजीठिया, दर्ज हो गया मुकदमा

ड्रग्स मामले में हाल ही में कोर्ट से राहत पाने वाले शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम मजीठिया फिर मुश्किलों में घिर गये हैं. प्रशासन ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है. 15 जनवरी को मजीठिया स्वर्ण मंदिर गये थे. उस वक्त उनके स्वागत के लिए सैकड़ों लोग एकजुट हो गये थे. कोरोना नियमों के उल्लंघन के मामले में मजीठिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.

महिला सशक्तिकरण हमेशा से मेरे एजेंडे में शीर्ष पर : चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि महिलाओं को सशक्त बनाना हमेशा उनके एजेंडे में शीर्ष पर रहा है, क्योंकि किसी भी समाज के विकास के लिए उनका सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है. चन्नी ने ट्वीट किया, ‘महिलाओं को सशक्त बनाना किसी भी समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और यह हमेशा मेरे एजेंडे में सबसे ऊपर रहा है. कोई भी समाज महिलाओं को उचित सम्मान दिये बिना समृद्ध नहीं हो सकता है. उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की है और मैं, उनका भाई, हमेशा उनके पक्ष में खड़ा रहूंगा.’

चुनाव से पहले कानपुर में बेहिसाबी 50 लाख रुपये जब्त

उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले 50 लाख रुपये जब्त किये हैं. ये रुपये शनिवार देर रात जिला के चकेरी इलाके में एक चार पहिया वाहन से जब्त किये गये. इसे बेहिसाबी नकदी बताया जा रहा है. कानपुर के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव से पहले सघन जांच के दौरान पुलिस के उड़न दस्ते की टीम ने एक चार पहिया वाहन से नकदी बरामद की. वाहन उरई जिले के निवासी आमीन राइनी का है.

उपयुक्त उम्मीदवार को दें वोट- राधा स्वामी सत्संग ब्यास

राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने अपने अनुयायियों से 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में सबसे उपयुक्त उम्मीदवार को वोट देने के लिए कहा है. पंजाब और हरियाणा सहित देश के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में इस डेरे के अनुयायी मौजूद हैं. पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में मतदान होगा. सूत्रों के मुताबिक, गुरिंदर सिंह ढिल्लन के नेतृत्व में ब्यास मुख्यालय से देश भर के राधा स्वामी सत्संग केंद्रों को सर्कुलर जारी किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola