ePaper

Assam Flood : असम में बाढ़ मचा रही तबाही, राहुल गांधी ने किया यह ट्वीट, पूर्व पीएम ने नरेंद्र मोदी से कही ये बात

Updated at : 18 Jul 2020 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
Assam Flood : असम में बाढ़ मचा रही तबाही, राहुल गांधी ने किया यह ट्वीट, पूर्व पीएम ने नरेंद्र मोदी से कही ये बात

Assam Flood : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं. उन्होंने ट्वीट किया, पूरा देश असम के साथ है. असम के लोग अपने साहसी स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर जाएंगे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ाएं.

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं. उन्होंने ट्वीट किया, पूरा देश असम के साथ है. असम के लोग अपने साहसी स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर जाएंगे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ाएं.

36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित : असम में अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 28 जिलों में करीब 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 102 हो गई है. 76 लोगों की मौत बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में हुई है जबकि 26 की मौत भूस्खलन में हुई है.

एएसडीएमए ने बताया : असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि धुबरी, दर्रांग, बोंगाईगांव, गोलपाड़ा और कामरूप जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. इसमें कहा गया है कि बृहस्पतिवार को राज्य के 33 जिलों में से 27 में 39.8 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे.

बाढ़ प्रभावित असम के लिये धन एकत्र करेगा इंडिया फॉर असम: असम प्रदेश में मौजूदा बाढ़ आपदा के बारे में जागरूकता पैदा करने और पुनर्वास में मदद करने के लिए ‘इंडिया फॉर असम’ नामक एक पहल शुरू की गई है. यहां जारी बयान में कहा गया है कि इस पहल की शुरूआत मीडिया समूह टाइम्स नेटवर्क ने की है. समूह ने देश के लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर अमस की मदद करने की अपील की है.

हर साल बाढ़: असम में हर साल बाढ़ आती है और इस साल बाढ़ के कारण 27 जिले डूब गये हैं और 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

बाढ़ प्रभावित असम को हमारी मदद की जरूरत : भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य असम पर तुरंत ध्यान देने और सहायता दिये जाने की जरूरत है क्योंकि यहां कई जलमग्न जिलों में लोगों की जान जा चुकी है और काफी लोग विस्थापित हो चुके हैं.

गौड़ा ने मोदी से असम में बाढ़ के कारण मची तबाही पर तत्काल ध्यान देने की अपील की : पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार से असम में बाढ़ से मची तबाही पर तत्काल ध्यान देने और राज्य को अधिकतम सहायता प्रदान करने की अपील की.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola