ePaper

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी को जवाब- 2700 करोड़ के घर में रहने वाले शीशमहल की बात करते हैं

Updated at : 03 Jan 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
delhi election 2025

दिल्ली के सीएम आतिशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल

Delhi Election 2025: पीएम मोदी के बयान के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के आरोपों का जवाब दिया है.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी आरोपों पर तीखा हमला किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी 43 मिनट तक भाषण दिए लेकिन अपना काम नहीं गिना पाए. अगर वो काम किए होते तो गालियां देकर नहीं जाते. बात दें कि पीएम मोदी आज दिल्ली के लोगों को कई सौगातें दी है और आम आदमी सरकार पर जमकर हमला बोला है.

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को दिया जवाब

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘पीएम मोदी ने 43 मिनट का भाषण दिया, जिसमें करीब 39 मिनट तक उन्होंने दिल्ली की जनता और उनकी चुनी हुई सरकार को गालियां दीं. 2015 में, दिल्ली के लोगों ने दिल्ली के लिए दो सरकारें चुनीं – भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार. अब 10 साल हो गए हैं. अगर आप मुझसे पूछें कि इन 10 वर्षों में दिल्ली में AAP सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं, तो शायद 2-3 घंटे भी पर्याप्त नहीं होंगे…’

2700 करोड़ के घर में रहने वाले शीशमहल की बात करते हैं – अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता करके पीएम मोदी के शीशमहल वाले बयान पर हमला बोला और कहा, ‘2700 करोड़ के घर में रहने वाले 8400 करोड़ के हवाई जहाज में घूमने वाले और 10 लाख के सूट पहनने वाले के मुंह से शीशमहल की बात अच्छी नहीं लगती. बात दें कि आज दोपहर में पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा था कि ‘चाहता तो मई भी शीशमहल बनवा सकता था’.

यह भी पढ़ें.. पीएम मोदी का केजरीवाल पर तंज, ‘चाहता तो मैं भी शीशमहल बनवा सकता था’, जानें प्रधानमंत्री की कही 5 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: कौन हैं दिल्ली के पांच सबसे गरीब विधायक, दो का AAP ने काटा टिकट

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola