Delhi Election 2025: कौन हैं दिल्ली के पांच सबसे गरीब विधायक, दो का AAP ने काटा टिकट

बाएं में दिल्ली की सबसे गरीब विधायक (राखी बिडलान) और दाएं में सबसे अमीर धर्मपाल लकड़ा
Delhi Election 2025: दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं जहां कई विधायक करोड़पति हैं. आज आपको हम दिल्ली के सबसे गरीब विधायकों के बारे में बताते हैं.
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किया था. इस सूची में आप ने अपने दो सबसे गरीब विधायकों के टिकट काट दिया है. पालम सीट से भावना गौड़ और किराड़ी सीट से ऋतुराज झा को सबसे गरीब विधायको की सूची में से टिकट काट दिया गया है.
कौन है आप के चार सबसे गरीब विधायक
आम आदमी पार्टी के 62 विधायकों में से चार ऐसे भी हैं जो सबसे गरीब हैं. इस सूची में पहला नाम आप विधायक राखी बिड़लान का है. राखी बिड़लान मौजूदा समय दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष हैं. इस बार इनकी सीट पर भी बदलाव किया गया है.
- राखी बिड़लान (मंगोलपुरी विधायक) कुल संपत्ति 76 हजार
- संजीव झा (बुराड़ी विधायक) कुल संपत्ति 10 लाख
- सोमदत्त (सदर विधायक) कुल संपत्ति 12 लाख
- भावना गौड़ (पालम विधायक) कुल संपत्ति 14 लाख
- ऋतुराज झा (किराड़ी विधायक) कुल संपत्ति 15 लाख
यह भी पढ़े.. कांग्रेस का AAP पर बड़ा हमला, केजरीवाल को बताया देशद्रोही
दिल्ली के कितने विधायक हैं करोड़पति(Delhi Election 2025)
दिल्ली विधानसभा के 70 में से इस वक्त 62 विधायक आम आदमी पार्टी के पास हैं. जिसमें से 52 विधायक करोड़पति हैं. इसके अलावा बीजेपी के आठ विधायकों में से सात करोड़पति हैं. दिल्ली के सबसे अमीर करोड़पति विधायक में जिनका नाम आता हैं वो मुंडका के विधायक धर्मपाल लकड़ा हैं. आप विधायक धर्मपाल लकड़ा की कुल संपत्ति लगभग 292 करोड़ है। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली के आरके पुरम से आम आदमी पार्टी की विधायक प्रतिमा टोकस हैं जिनकी कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ के करीब है.
यह भी पढ़े.. AAP के खिलाफ बीजेपी का आरोप पत्र, केजरीवाल ने किया पलटवार- कहा- बीजेपी के पास न कोई सीएम चेहरा, न कोई एजेंडा
यह भी पढ़े.. कांग्रेस का AAP पर बड़ा हमला, केजरीवाल को बताया देशद्रोही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




