नीतीश के बाद अब उद्धव और शरद पवार से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगेंगे समर्थन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 May 2023 4:52 PM

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री 24 कई को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में केजरीवाल उनसे केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन की मांग करेंगे.

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष का समर्थन जुटाने में लग गये हैं. रविवार को दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हुई, अब इसी क्रम में वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार से भेंट करेंगे.

24 मई को उद्धव ठाकरे से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री 24 कई को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में केजरीवाल उनसे केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन की मांग करेंगे.

25 मई को शरद पवार से मिलेंगे केजरीवाल

राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे. पवार से भी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन की मांग करेंगे.

Also Read: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से नीतीश कुमार ने की मुलाकात, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी गए साथ

क्या है मामला

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस और भूमि मामलों को छोड़कर दिल्ली सरकार को सेवाओं से संबंधित मामलों में विधायी और कार्यकारी शक्तियां प्रदान की थी. लेकिन इस फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार एक अध्यादेश लाया. जिसके बाद दिल्ली में निर्वाचित सरकार को सेवाओं के मामले में नियंत्रण देने वाले सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट गया.

केंद्र के अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे अरविंद केजरीवाल

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है. उन्होंने अध्यादेश को असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के इस कदम को चुनौती देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने सेवाओं के मामले पर नियंत्रण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के साथ सीधे टकराव की स्थिति पैदा कर दी है, क्योंकि यह अध्यादेश दिल्ली में निर्वाचित सरकार को सेवाओं के मामले में नियंत्रण देने वाले उसके फैसले को पलटता है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola