Arvind Kejriwal ने तिहाड़ जेल प्रशासन के बयान को बताया झूठ, कहा- दिन में 3 बार बढ़ रहा शुगर लेवल

Arvind Kejriwal
arvind kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने अपनी चिट्ठी में जेल प्रशासन के बयान को झूठ बताया है. साथ ही यह भी बताया कि दिन में 3 बार शुगर लेवल हाई हो जा रहा है.
arvind kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल सुपरिटेंडेंट को सोमवार को चिट्ठी लिखी. केजरीवाल ने जेल प्रशासन के दोनों बयान को झूठ बताया है और कहा, दिन में तीन बार शुगर लेवल बढ़ रहा है.
रोजाना मांग रहा हूं इंसुलिन : अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा कि वह रोजाना आधार पर इंसुलिन मांग रहे हैं.
केजरीवाल के शुगर पर हंगामा
अरविंद केजरीवाल के शुगर को लेकर हंगामा जारी है. ईडी ने कोर्ट में बताया था कि टाइप-2 लेवल का शुगर होने के बाद भी अरविंद केजरीवाल जेल में आम, मिठाई और आलू-पूड़ी खा रहे हैं. ईडी के इस बयान पर आम आदमी पार्टी गुस्से में है. आप ने आरोप लगाया है कि तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री केजरीवाल को जान से मारने की कोशिश की जा रही है. उनका शुगर लेवल हाई है, इसके बावजूद उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही है.
केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत पर ईडी ने झूठ बोला : आतिशी
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत है या नहीं, इस पर एम्स के विशेषज्ञों से सलाह लेने के बारे में कोर्ट से ‘झूठ’ बोला. केजरीवाल ने याचिका दाखिल कर हर दिन 15 मिनट अपने चिकित्सक से परामर्श लेने और जेल में इंसुलिन देने की मांग रखी थी. आतिशी ने कहा, ईडी ने अदालत में झूठ बोला और कहा कि एम्स के विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया है और केजरीवाल को इंसुलिन की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने केजरीवाल के लिए एक डाइट चार्ट भी तैयार किया है. हालांकि, डाइट चार्ट किसी डायबिटीज विशेषज्ञ द्वारा नहीं बल्कि एक आहार विशेषज्ञ द्वारा तैयार किया गया है. हम सभी जानते हैं कि आहार विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉक्टर नहीं होते. उस डाइट चार्ट के आधार पर वे (जेल प्रशासन) अदालत में कहते रहे हैं कि केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत नहीं है.
केजरीवाल को ‘अंतरिम जमानत’ का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज, अदालत ने लगाया जुर्माना
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए असाधारण अंतरिम जमानत का अनुरोध करने वाली एक कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र की जनहित याचिका सोमवार को खारिज कर दी और याचिकाकर्ता पर 75,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया.
कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पी एस अरोड़ा की पीठ ने कहा, यह याचिका उचित विचार करके दायर नहीं की गई और अदालत उच्च पद पर आसीन किसी व्यक्ति को असाधारण अंतरिम जमानत नहीं दे सकती. पीठ ने कहा, क्या वह (याचिकाकर्ता) कॉलेज में कक्षा में जाता है? ऐसा लगता है कि वह कानून के सिद्धांतों का पालन नहीं कर रहा. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा, आप कौन हैं? आप अपने आप के बारे में ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर सोच रहे हैं. आप कहते हैं कि आपके पास वीटो शक्ति है कि आप वचन देंगे कि केजरीवाल गवाह को प्रभावित न करें.
Also Read: ‘तिहाड़ में रची जा रही है अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश’, आप ने लगाया ये गंभीर आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










